28 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस के पीछे कदम हटाते ही, टीएमसी ने पीएम पद पर ठोंका दावा

कांग्रेस के पीछे कदम हटाते ही, टीएमसी ने पीएम पद पर ठोंका दावा

क्या इंडिया की ममता बनर्जी होंगी पीएम उम्मीदवार ?       

Google News Follow

कांग्रेस के पीएम पद उम्मीदवारी से हटते ही टीएमसी ने ममता बनर्जी का नाम आगे बढ़ाया है। टीएमसी के नेता शताब्दी राय ने कहा कि  अगर कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना नेता पीएम कैंडिडेट के लिए नहीं उतारती है तो ममता बनर्जी पीएम उम्मीदवार होंगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी नेता और राज्य की सीएम उस (पीएम) पद तक पहुंचे। उन्होंने बीरभूमि में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ” इसके लिए हम कुछ अलग कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए सपना देखना या इच्छा रखना कोई बुराई नहीं है।”

गौरतलब है कि मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस न तो सत्ता की इच्छुक है और न ही पीएम उम्मीदवारी की रेस में है। इसके बाद से यह अटकलें लगने लगी कि आखिर विपक्ष का चेहरा कौन होगा। क्योंकि,  2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम उम्मीदवारी की लंबी लाइन लगी हुई है।

जिसमें राहुल गांधी, जो अब कांग्रेस के पीएम उम्मीदवारी से हटने से  शायद ही विपक्ष का चेहरा बन पाए।  लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस की मज़बूरी है या रणनीति। क्योंकि। फिलहाल तो राहुल गांधी की मोदी सरनेम मानहानि केस में फंसने की वजह से उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई है। वे वायनाड से सांसद थे। सूरत कोर्ट से इस मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सांसदी की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके खिलाफ राहुल गांधी गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हाई कोर्ट ने  निचली कोर्ट की सजा बरकरार रखते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

वहीं, इसके बाद टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी भी इस लाइन में है, पिछले कुछ समय से  उन्होंने इस संबंध में कई बयान भी दिए है और अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुकी है। ऐसा लगता है कि अब ममता बंजरी की मन की मुराद पूरी होने वाली है। हालांकि,  दिल्ली की गद्दी पर बैठने के लिए वर्तमान में लोहे के चना चबाना जैसा है। क्योंकि, पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा अभी भी लोगों  के सिर चढ़कर बोल रहा है, जैसे में ममता बनर्जी की राह आसान नहीं है। उससे पहले विपक्ष भी ममता बनर्जी को पीएम उम्मीदवार अपना चेहरा बनाता है कि नहीं  अभी देखना होगा।
इसी तरह, दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. वैसे केजरीवाल लंबे समय से पीएम बनने के सपने बन रहे हैं। 2014 में उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव भी लड़ा था।

बहरहाल मंगलवार को लालू यादव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा किये जा रहे हमले सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां हम विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं तो उधर अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस मौके पर, शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को पीएम उम्मीदवार बनाये जाने की वकालत की थी। उन्होंने यह बयान पिछले दिनों दिया था। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने बीजेपी को हराया था और वे 2024 के लोकसभा चुनाव में वे विपक्ष का बनने के लायक हैं।

 

ये भी पढ़ें                                   

 

सीमा हैदर जैसी कहानी! शादाब के लिए पोलैंड से बेटी संग झारखंड आई बरबरा

एनडीए की बैठक में दिखा भावुक पल, चिराग पासवान को देखते ही पीएम मोदी ने लगाया गले

एनडीए के बैठक में भतीजे चिराग ने पैर छूकर लिया चाचा पशुपति पारस का आशीर्वाद

1977 के विपक्ष के पास था मुद्दा, क्या 2024 का विपक्ष सत्ता में लगा पाएगा सेंध?   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें