28 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमन्यूज़ अपडेटअमित ठाकरे को रोका तो MNS कार्यकर्ताओं ने टोल नाका पर मचाया...

अमित ठाकरे को रोका तो MNS कार्यकर्ताओं ने टोल नाका पर मचाया उत्पात   

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने पर भड़क गए। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र समृद्धि के एक टोल नाके पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की।यह घटना बीती रात लगभग 9 बजे रात की है। बताया जा रहा है कि मनसे के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने पर भड़क गए। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की। साथ ही मनसे कार्यकर्ताओं ने आइंदा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, नासिक के सिन्नर हाईवे पर बने टोल नाके पर पर जब अमित ठाकरे का काफिला गुजर रहा तो यहां स्थित कर्मचारियों ने उन्हें आधे घंटे तक रोक रखा था। जिसकी वजह से मनसे कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। मनसे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमित ठाकरे का दोबारा  काफिला रोका गया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। हालांकि दोनों पक्ष में से किसी ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बावजूद इसके नाशिक के एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

दरअसल, बताया जा रहा है कि अमित ठाकरे का फास्ट टैग ब्लैक लिस्टेड था। जिसकी वजह से जब अमित ठाकरे का काफिला जब टोल नाके से गुजरा तो पेमेंट नहीं हो पाया। जिसकी वजह से अमित ठाकरे को टोल नाका नंबर 2 पर रोका गया था। जिससे मनसे कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर उत्पात मचाया। अमित ठाकरे ने भी माना है तकनीकी वजह से पेमेंट नहीं हुआ। हालांकि इस समस्या का समाधान कर लिया गया था। और अमित ठाकरे का काफिला चला भी गया। लेकिन, लगभग दो बजे रात को मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल नाके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की।

               
ये भी पढ़ें                     

 

नवीन पटनायक के नाम बड़ी उपलब्धि, लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बने

कांवड़ियों में बाबा बुलडोजर की तस्वीरों वाली ड्रेस की बढ़ी डिमांड

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें