28 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियाMP में 35 मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म, घर वापसी पर जताई...

MP में 35 मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म, घर वापसी पर जताई ख़ुशी  

हरदा और देवास जिले में रहने वाले 35 मुस्लिम परिवार के 190 महिला पुरुषों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। 

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के हरदा और देवास जिले में 35 मुस्लिम परिवार ने हिन्दू धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि दोनों जिलों के सीमा पर बसे नेमावर में सोमवार को यानी 31 जुलाई को 35 मुस्लिम परिवार के 190 महिला पुरुषों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। यह धर्म परिवर्तन नर्मदा नदी के तट पर साधु संतों के सानिध्य में किया गया। परिवार के लोगों ने घर वापसी पर ख़ुशी जाहिर की है।
 बताया जा रहा है कि यह मामला मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के जामनेर गांव और उसके आसपास के इलाके का है। जहां 35 मुस्लिम परिवार के लोगों ने दोबारा हिन्दू धर्म अपना लिया। लोगों का कहना है कि वे पहले मुस्लिम थे, और भटक रहे थे। उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाने पर ख़ुशी जाहिर किये। इस दौरान संतों ने धर्म परिवर्तन करने वालों सबसे पहले मन्त्रोच्चारण कर शुद्धिकरण किया। इसके बाद उनका मुंडन कराकर जनेऊ संस्कार किया गया। बाद में आहुति देकर उनका नामकरण किया गया।
इस संबध में धर्म परिवर्तन  करने वाले मोहम्मद शाह ने कहा कि मज़बूरीवश इस्लाम धर्म अपनाया था ,लेकिन हमारे खून में पूर्वजों का ही रक्त दौड़ रहा है।जिसको हमे अपने जड़ों से जोड़े रखा। एक अन्य ने रफीक से रामा बने ने बताया कि हम भटक गए थे आज हमारी घर वापसी हुई है। इस दौरान महिलाओं ने भी हिन्दू बनने पर ख़ुशी जाहिर किये।
ये भी पढ़ें  

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का संभाजी भिड़े पर विवादित टिप्पणी, कहा…

”हिंदुत्व के लिए भिडे गुरुजी…”​! गिरफ्तारी पर फडणवीस का जवाब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें