30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनिया24 घंटे बाद ही विश्वकर्मा स्कीम को मंजूरी, जाने कब लांच होगी...

24 घंटे बाद ही विश्वकर्मा स्कीम को मंजूरी, जाने कब लांच होगी योजना?     

बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में  विश्वकर्मा योजना पर मुहर लगी। इस योजना को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लांच किया जायेगा।

Google News Follow

पीएम मोदी के लाल किले से विश्वकर्मा योजना के ऐलान के 24 घंटे बाद ही कैबिनेट में मंजूरी मिल गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में विश्वकर्मा योजना पर मुहर लगी। इस योजना को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लांच किया जायेगा। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस योजना के जरिये ओबीसी समुदाय को साधने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत सुनार, बढई, राजमिस्त्री, नाई जैसे लोगों की मदद के लिए यह योजना चलाई गई है।15 अगस्त को पीएम मोदी ने इस योजना का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि इस योजना की शुरुआत 15 हजार करोड़ रुपये से होगी। बाद में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा। सब इस योजना को मोदी कैबिनेट ने 24 घंटे के अंदर ही मंजूरी दे दी है। वहीं बताया जा रहा है कि इस योजना को विश्वकर्मा जयंती के अवसर लांच किया जाएगा।
बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत इस वर्ग को ट्रेनिंग, औजार मुहैया करना, प्रोडक्ट का लोकल और वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना आदि शामिल है। इसके अलावा सरकार इस योजना के तहत लोन भी उपलब्ध कराएगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से “लखपति दीदी’ योजना का भी जिक्र किया। इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने और उसका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस योजना के तहत 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें

 

100 शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बस चलाएगी मोदी सरकार, इतना करोड़ मंजूर 

हिमाचल प्रदेश में मोहल्ला ही मलबे में धंसा, अब तक 170 घटनाएं     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें