31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिछत्तीसगढ़ में भी चाचा VS भतीजा, CM बघेल के खिलाफ कौन हैं...

छत्तीसगढ़ में भी चाचा VS भतीजा, CM बघेल के खिलाफ कौन हैं विजय बघेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पाटन से  विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है

Google News Follow

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पाटन से विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जो वर्तमान में सांसद हैं। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को गुरुवार को जारी की। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए पहली सूची में 21 उम्मीदवारों का नाम है जिनमें पांच महिलायें शामिल हैं। पाटन सीट से विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस को हराएंगे: विजय बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिस्तेदार हैं। विजय बघेल भूपेश बघेल के भतीजा हैं। ऐसे देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में भी “कका ” भतीजा आमने सामने होने वाले हैं। वर्तमान में विजय बघेल सांसद हैं। जबकि भूपेश बघेल इसी सीट से विधायक हैं। जबकि विजय बघेल दुर्ग की लोकसभा सीट से सांसद हैं। बघेल को बीजेपी ने घोषणा पत्र समिति का संयोजक भी बनाया है। विजय बघेल को जब पाटन से प्रत्याशी बनाने जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मुझे कमल छाप सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस को हराएंगे।

5 महिलाएं: छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों को उतारा गया है,जिसमें 5 महिलाएं शामिल हैं। बीजेपी ने बस्तर से सुरक्षित सीट पर मनीराम कश्यप, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मोहला मानपुर सुरक्षित सीट से संजीव साहा, पाटन से विजय बघेल, अभानपुर से इंद्र कुमार साहू, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह ,कांकेर से आशाराम नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को रामानुजगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, प्रेमनगर से भूलन सिंह मारावी, राजिम से रोहित साहू, खरसिया से महेश साहू का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें 

 

BJP ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 60 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा    

https://hindi.newsdanka.com/politics/madhya-pradesh-and-chhattisgarh-assembly-election-2023what-is-bjp-abcd-formula/63779/

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें