30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियामोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को कांग्रेस ने बनाया...

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को कांग्रेस ने बनाया प्रदेशाध्यक्ष 

अजय राय को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर बृजलाल खाबरी प्रदेश अध्यक्ष थे।  

Google News Follow
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस यूपी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। यहां पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। यह आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। अजय राय से पहले बृजलाल खाबरी प्रदेश अध्यक्ष थे। बता दें कि 2014 और 2019 में अजय राय वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।
गौरतलब है कि अजय राय लगातार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी की लोकसभा सीट से लड़ते रहे हैं। सबसे पहले अजय राय 2014 में कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने 2019 में भी उनके खिलाफ लड़ा इस बार भी अजय राय नरेंद्र मोदी से हार गए।
बता दें कि अजय राय पांच बार विधायक रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत 1996 में शुरू की थी। वे पहली बार बीजेपी में शामिल हुए थे। अजय राय ने पहली बार कोलासला सीट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद 1996 से अजय राय लगातार 2007 तक तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की। मगर 2009 बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे।
ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में भी चाचा VS भतीजा, CM बघेल के खिलाफ कौन हैं विजय बघेल

271 यात्रियों को ले जा रहे विमान में पायलट की मौत; उड़ान के 40 मिनट बाद चौंकाने वाली घटना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें