29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाकिस केस में हुई मानेसर की गिरफ्तारी?, पत्ता नहीं खोल रही हरियाणा...

किस केस में हुई मानेसर की गिरफ्तारी?, पत्ता नहीं खोल रही हरियाणा पुलिस! 

बजरंग दल सदस्य  मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू मानेसर को  पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया।    

Google News Follow

बजरंग दल और गौरक्षक मनोज यादव उर्फ़ मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुग्राम सेक्टर एक के बाजार से गिरफ्तार किया गया। नूंह कोर्ट में मोनू मानेसर को  पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि मोनू मानेसर  को जहां राजस्थान पुलिस नासिर जुनैद हत्याकांड के मामले तलाश कर रही थी। वहीं, हरियाणा पुलिस नूंह हिंसा के मामले में मानेसर के खिलाफ जांच कर रही है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने यह नहीं बताया है कि मानेसर की किस मामले में गिरफ्तारी हुई है। जबकि,मीडिया में दावा किया गया है कि मानेसर को सोशल मीडिया पर अलग अलग नामों से भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, कहा गया है कि 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में  मानेसर की भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस दौरान लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट शेयर किये गए. ये सभी पोस्ट काल्पनिक नामों के साथ शेयर किये गए। पुलिस ने जब इसकी जानकारी जुटाई और जांच पड़ताल की तो पता चला कि मानेसर इन भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर रहा था।  इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर  कुछ लोगों को पकड़ा भी था।

इस बीच ,यह चर्चा तेज हो गई है कि मानेसर को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा।  हालांकि पहले कहा गया था  कि हरियाणा पुलिस  राजस्थान पुलिस को मानेसर को नूंह हिंसा के मामले में पूछताछ के बाद ही सौंप सकती है। लेकिन अब खबर आ रही है कि मानेसर को हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सांप दिया है। राजस्थान पुलिस मानेसर को नासिर और जुनैद की हत्या के मामले में आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें        

 

गोवा में छात्रों का धर्म परिवर्तन ? विहिप ने की पुलिस में शिकायत, प्रिंसिपल पर कार्रवाई !

Nusrat Jahan : ED दफ्तर में घुसी, फ्लैट बिक्री धोखाधड़ी मामले में होगी जांच!

केरल में निपाह वायरस का अलर्ट, दो की अप्राकृतिक मौत से बढ़ी चिंता​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें