28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियासिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, सेना के 23 जवान लापता,रेस्क्यू...

सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, सेना के 23 जवान लापता,रेस्क्यू जारी   

Google News Follow

सिक्किम में आई बाढ़ से बड़ी तबाही सामने आई है। इस बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है। इन जवानों की तलाश के लिए  सर्चिंग आपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से  तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। इसकी वजह से आसपास के इलाकों में पानी भर गया, सड़कें और पुल बह गए। यह बाढ़ मंगलवार देर रात आई। इसके चलते सेना के कई प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आ गए।

अधिकारियों के अनुसार सिंगताम के पास बारदांग में सेना के वाहन डूब गए। वहीं, 23 जवान लापता होने की खबर है, जबकि 41 वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। कहा जा रहा है कि चुंगथांग बाँध से अचानक पानी छोड़ने जाने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है। वहीं बादल फटने से तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फीट बढ़ गया।  इसके साथ ही आसपास के इलाकों में जलजमाव होऔर लोगों के घर में पानी घुस गया।
अधिकारियों ने बताया कि अचानक बाढ़ आने कम से कसम छह पुल बह गए। बाढ़ आने की जानकारी मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके साथ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने को भी कहा गया था।  इस घटना के बाद  स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि, अभी जानमाल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें    

शराब घोटाले में कैसे आया AAP नेता संजय सिंह का नाम, ED का क्या है दावा?    

राजस्थान हाई कोर्ट से CM अशोक गहलोत ने मांगी माफ़ी, जाने क्या है मामला?      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें