31 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमराजनीतिजिन्ना ने नहीं हिन्दू महासभा ने बांटा भारत, स्वामी प्रसाद मौर्य का...

जिन्ना ने नहीं हिन्दू महासभा ने बांटा भारत, स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान  

यूपी के बांदा में जीआईसी मैदान में आयोजित बुद्ध महोत्सव में उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं।

Google News Follow

Related

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने  कहा कि जिन्ना ने नहीं बल्कि हिन्दू महासभा की वजह से भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले देश के दुश्मन हैं। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार हिन्दू धर्म और रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

अब इस बार स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर विवादित टिप्पणी कर विवाद को हवा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को हाल फिलहाल नेता के रूप ज्यादा विवादित टिप्पणी  करने के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने यूपी के बांदा में जीआईसी मैदान में आयोजित बुद्ध महोत्सव में  उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि आस्था, लिंग, जाति  या जन्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। हिन्दू देश की बात करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दू महासभा ने सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र की बात कही थी। इसी के परिणाम स्वरूप भारत का बंटवारा हुआ। भारत पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं हुआ। यह विभाजन हिन्दू महासभा की वजह से दो राष्ट्रों की मांग के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका फ़्रांस जाकर कहते हैं कि हिन्दू धर्म नहीं बल्कि एक जीवन शैली है। अगर मै यही बात कहता तो बवाल मच जाता।

ये भी पढ़ें   

 

Navratri 2023: शुरू हो रहा है नवरात्रि उत्सव; जेजुरीगाड़ में श्रद्धालुओं की भीड़ !

भारत चांद पर ​कब ​इंसान भेजेगा? इसरो ने दी गगनयान के बारे में जानकारी​ !

‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भाजपा ने पाक खिलाड़ियों पर बरसाए फूल, फिर…’, उद्धव ठाकरे का हमला !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें