29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमधर्म संस्कृतिUP में जय श्रीराम बोलने पर छात्र को मंच से उतारने वाली...

UP में जय श्रीराम बोलने पर छात्र को मंच से उतारने वाली 2 टीचर सस्पेंड    

गाजियाबाद एबीईसी कॉलेज का मामला,कॉलेज के डायरेक्टरने कार्रवाई की दी जानकारी     

Google News Follow

यूपी के गाजियाबाद एबीईसी कॉलेज में एक कार्यक्रम के मंच पर छात्र द्वारा जय श्रीराम बोलने पर  उसे बेइज्जत कर उतार दिया गया। अब इस मामले में कॉलेज ने  दो महिला प्रोफेसरों को निलंबित कर जांच बैठा दी है। आरोपी  महिला टीचर श्वेता शर्मा और ममता गौतम हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि खुद कॉलेज के प्रोफेसर और डायरेक्टर संजय कुमार ने की है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों विरोध जताया था।

कॉलेज के डायरेक्टर संजय कुमार ने इस संबंध की जानकारी कॉलेज के एक्स हैंडल पर शेयर किया है। 59 सेकंड की इस वीडियो में संजय कुमार ने अपना परिचय देते हुए कहा ” मेरे संज्ञान में कल एक वीडियो आया था। इसके आधार पर हमने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। कॉलेज प्रशासन ने कमेटी को इस मामले की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में देने को कहा है। कमेटी द्वारा दिए गए संस्तुति के आधार पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाली दो फैकल्टी को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सस्पेंड की गई ममता गौतम एबीईसी कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थी। जबकि श्वेता शर्मा इसी कॉलेज में रसायन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थी। शनिवार को कॉलेज की वेबसाइट हैककर  ममता गौतम को शूर्पणखा के रूप में दिखाया गया था। साथ होमपेज पर जय श्री राम लिखा हुआ था। हालांकि दोपहर बाद वेबसाइट को सुधार लिया गया।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ममता गौतम ने भी एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने वीडियो में कह रही हैं कि वे एक बृज के सनातनी ब्राह्मण परिवार में जन्मी हैं, और नौ दिनों का शारदीय नवरात्रि व्रत भी रखा है। उन्होंने वीडियो वायरल करने को गलत बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्य में जातीय या धार्मिक टिप्पणी करने वालों को कोर्ट में भी घसीटने की धमकी दे रही हैं। उन्होंने शुरू में जय श्रीराम का नारा भी लगाया और इस मामले में सारा दोष छात्र के ऊपर मढ़ने की कोशिश की है।

बता दें कि, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था ,जिसमें दो टीचर एक मंच पर खड़े छात्र को जय श्रीराम नारे लगाने पर डाट रही है। दोनों टीचर छात्र को बुरी तरह से अपमानित करती हुई देखी जा सकती है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इस पर विरोध जताने के बाद कॉलेज एक्शन में आया।

 

ये भी पढ़ें    

 

ISRO ने रचा इतिहास, गगनयान मिशन क्रू को सफलतापूर्वक किया लांच 

इजराइल-हमास युद्ध: खाड़ी देशों को झटका, भारत को बड़ा फायदा

मोइत्रा के “काले कारनामे” पर TMC की चुप्पी, विवादों से है पुराना नाता   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें