31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनिया200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन 

200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन 

बिशन सिंह बेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 77 साल के थे।   

Google News Follow

Related

भारत के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 साल के बेदी भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेला था और उन्होंने 266 विकेट लिये थे। उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्टों में कप्तानी की थी। बिशन सिंह बेदी 1966 से लेकर 1979 तक भारत के लिए खेला। वे कई खिलाड़ियों के स्पिन के गुर भी सिखाएं हैं ।

महानतम स्पिनरों में शुमार बिशन सिंह बेदी का जन्म अमृतसर में  सितंबर 1946 में हुआ था। बिशन सिंह बेदी अपने पीछे पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा को छोड़ गए हैं। बिशन सिंह बेदी राष्ट्रीय चयनकर्ता के साथ, मुरली कार्तिक और मनिंदर सिंह के गुरु भी थे। बिशन सिंह बेदी ने 1975 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान हेडिंग्ले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 12 ओवर में 6 रन देकर एक विकेट लिया था। जबकि 8 मेडन ओवर फेंका था।

बिशन सिंह बेदी 1990 में भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे हैं। उस समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया था। बेदी भारतीय जमीन से लेकर विदेशी जमीन पर अपनी गेंदबाजी का खूब जादू चलाया है। बताते चलें कि बिशन सिंह पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने 200 विकेट लिये हैं। बिशन सिंह बेदी को क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में  गिना जाता है।

ये भी पढ़ें

 

देशमुख ​की तीखी प्रतिक्रिया, किसान मदद की बजाय ​सरकार विपक्ष पर नकेल कसने में व्यस्त​!

जैसे ही शुभमन गिल ने ये सवाल पूछा तो रोहित शर्मा भड़क गए, फिर खुद को संभाला !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें