29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएकनाथ खडसे को पड़ा दिल का दौरा, मुख्यमंत्री ने की एयर एंबुलेंस...

एकनाथ खडसे को पड़ा दिल का दौरा, मुख्यमंत्री ने की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था!

एनसीपी के वरिष्ठ नेता विधायक एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा है|इसके बाद खडसे को तत्काल जलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है|खडसे को आगे के इलाज के लिए मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा।

Google News Follow
एनसीपी के वरिष्ठ नेता विधायक एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा है| इसके बाद खडसे को तत्काल जलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| खडसे को आगे के इलाज के लिए मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है|
विधायक एकनाथ खडसे को दोपहर में दिल का दौरा पड़ा| इसके बाद खडसे को जलगांव के गजानन अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इसी अस्पताल में खडसे की जांच की जा रही है| हालांकि, आगे के इलाज के लिए खडसे को मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।
लंबे समय तक भाजपा में रहे एकनाथ खड़से वर्तमान में एनसीपी से विधायक हैं। जबकि उनकी पुत्रवधू रक्षा खडसे भाजपा से सांसद हैं। खडसे को जब हार्ट अटैक आया तब वे जलगांव में थे। एनसीपी नेता को दिल का दौरा पड़ने पर बेटी राेहिणी ने सीएम एकनाथ शिंदे से मदद मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत एयर एबुंलेंस की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय सतारा स्थित अपने गांव दारे में हैं। जैसे ही उन्हें खडसे की हालत के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जब अपने गांव में खेत में टहल रहे थे तो उन्हें एकनाथ खडसे की हालत के बारे में पता चला। कॉल आते ही मुख्यमंत्री शिंदे ने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का आदेश दिया।
खडसे की हालत स्थिर लेकिन…: ”एकनाथ खडसे दो दिन से सीने में दर्द से परेशान थे|  उनका रक्तचाप स्थिर है| हृदय रोग विशेषज्ञ विवेक चौधरी ने कहा, खडसे की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

बाबा साहेब अंबेडकर और शिवराय से तुलना पर मनोज जरांगे की प्रतिक्रिया: ‘यह किसका अधिकार है’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें