28.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाWorld Cup 2023: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक ने सचिन तेंदुलकर के...

World Cup 2023: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक ने सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की!

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है|अपने 35वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाया|विराट ने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से यह शतक पूरा किया। इसके साथ ही विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है|

Google News Follow

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है|अपने 35वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाया|विराट ने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से यह शतक पूरा किया। इसके साथ ही विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है| विराट ने सचिन से कई गुना तेजी से 49 शतक पूरे किए हैं|

टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपना धमाकेदार खेल जारी रखा|लगातार 7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जोरदार बल्लेबाजी की| कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और महज 10 ओवर में 91 रन ठोक डाले|हिट मैन के आउट होने के बाद मोर्चा विराट कोहली ने संभाला और एक ऐसी पारी खेल डाली जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया|

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने 49वां शतक जमाया| इस एक पारी की बदौलत उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था| कोहली ने 67 गेंद पर 5 चौके लगाते हुए 50  रन पूरे किए थे और इसके बाद पारी को तेज करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की. सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे शतक तक पहुंचने के लिए 452 पारी खेली थी| विराट कोहली ने महज 277 पारी में ही यह कमाल कर दिखाया|

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डेर ड्यूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
 
यह भी पढ़ें-

एकनाथ खडसे को पड़ा दिल का दौरा, मुख्यमंत्री ने की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें