29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनिया"यहूदी विरोधी" पोस्ट पर राउत की सफाई,कहा-किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं ...

“यहूदी विरोधी” पोस्ट पर राउत की सफाई,कहा-किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं    

संजय राउत द्वारा गाजा पट्टी किये गए ट्वीट पर भारत स्थित इजरायल दूतावास ने आपत्ति जताई है।

Google News Follow

पिछले दिनों संजय राउत द्वारा गाजा पट्टी किये गए ट्वीट पर भारत स्थित इजरायल दूतावास ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, दूतावास ने विदेश मंत्रालय और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस अब संजय राउत ने भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट बहुत पहले किया गया था और हटा दिया था।

बता दें कि, शनिवार को संजय राउत ने कहा कि एक्स सोशल मीडिया पर उसे साझा किये काफी समय हो गया। मैंने तब वह पोस्ट भी हटा दी थी। मैंने  अपनी पोस्ट में हिटलर का उदाहरण दिया था लेकिन , इजरायल को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई  इरादा नहीं था। इस दौरान संजय राउत ने यह भी दावा किया कि उस समय मैंने हमास की भी निंदा की थी और इजरायल के प्रतिशोध आलोचना की थी।

उन्होंने कहा जिस तरह से हमास ने इजरायल पर हमला किया और निर्दोष लोगो की जान ली थी।उसकी भी निंदा की थी।  उन्होंने कहा कि हालांकि, उसके बाद इजरायल द्वारा गाजा में अस्पताल को निशाना बनाया और बच्चों को मार डाला गया। इतना ही नहीं अन्य आपूर्ति को बाधित कर दिया गया  वह सही नहीं था। मेरा मानना है कि बच्चों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि मैंने कहा कि जो हो रहा है अमानवीय है। मैंने यह भी कहा था कि मानवता की कमी के कारण ही वे प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योकि उस समय के एक नेता (हिटलर) ने  आपका विरोध किया था।  उन्होंने दावा किया कि उनके पोस्ट को विरोध करने के लिए किसी ने प्रेरित किया होगा।

 

ये भी पढ़ें 

तेजस विमान: भारत की सराहनीय उड़ान

Uttarkashi Tunnel Rescue: अमेरिकी मशीन ने ही बचाव अभियान में डाली बाधा ?

मैं लालची नहीं हूं, पिछले 32 साल से…’ अजित पवार का बयान, गृह मंत्री के दौरे पर चुप्पी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें