29 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमराजनीतिMann ki Baat: PM Modi ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कहा ....  ...

Mann ki Baat: PM Modi ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कहा ….   

इस साल नारी शक्ति वंदन बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ।  नाटो नाटो गाना को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़ियों ने देश का नाम आगे बढ़ाया।      

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने साल 2023 के आखिरी रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम “मन की बात” में देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी का यह 108 वां एपिसोड था। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने फिट इंडिया अभियान की चर्चा की। “मन की बात” करते हुए पीएम मोदी अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर हरमनप्रीत चेस ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर कही गई बात को भी सुनाये।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि” 108 एपिसोड के बारे में कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, 108 बार मंत्र की जाप, मंदिरों की 108 सीढ़ियां होती है। जिसका हमारे जीवन में खास संबंध होता है। इस दौरान पीएम मोदी ने साल 2023 के बारे में भीं चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसी साल नारी शक्ति वंदन बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ। नाटो नाटो गाना को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़ियों ने देश का नाम आगे बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिनेमा क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां रहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81 वें स्थान पर थे। लेकिन आज हम 40 वें स्थान पर है। पीएम मोदी ने “मन की बात” में झारखंड के एक आदिवासी गांव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गढ़वा जिले मंगलों गांव के बच्चों को स्कूल में कुड़ुख भाषा सिखाई जाती है। इस स्कुल में 300 आदिवासी बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह भाषा कुड़ुख उरांख आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है। पीएम मोदी ने कहा कि  कुड़ुख की अपनी लिपि भी है। जिसे तोलंग सिकी नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा समुदाय ने यह भाषा विलुप्त न हो इसके लिए इसी भाषा में शिक्षा देने का संकल्प लिया है।

बता दें कि, “मन की बात” का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। पहले एपिसोड में इस कार्यक्रम का समय 14 मिनट था जिसे बाद में जून 15 में 14 के बजाय 30 मिनट कर दिया गया। वहीं, 30 अप्रैल 2023 को “मन की बात” का 100 वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। “मन की बात” कार्यक्रम 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया जाता है,इतना ही नहीं 11 विदेशी भाषाओं में भी यह कार्यक्रम सुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम लीग के बाद अब केंद्र ने तहरीक ए हुर्रियत को आतंकी संगठन किया घोषित  

गुजरात में परियोजना ​लगने से संजय राऊत की बौखलाहट!

अयोध्या में पीएम मोदी: राम को ही नहीं देश के 4 करोड़ लोगों को मिला घर,

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,006फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें