29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाMP Blast: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 की मौत,100...

MP Blast: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 की मौत,100 से ज्यादा लोग घायल!

मुख्यमंत्री यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए|

Google News Follow

मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया है| इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, 100 से ज्यादा लोग घायल हैं|मुख्यमंत्री यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए|

घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा|कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक आज सुबह ब्लास्ट हुआ है|भीषण आग लगी हुई है|इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं|20-25 लोगों को हमने अस्पताल में एडमिट कराया है|कई लोगों की हालत गंभीर है|रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|जिलों से एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम, स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स टीम और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है|

इस घटना के बाद घायलों के उपचार के लिए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इंदौर के शासकीय और प्राइवेट अस्पताल की बर्न यूनिट में तैयारियां शुरू हो गई हैं|200 बर्न यूनिट बेड बनाने की तैयारी है|इंदौर से 20 आईसीयू एम्बुलेंस हरदा के लिए रवाना हो गई हैं|इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने एमवाय हॉस्पिटल में बर्न यूनिट का निरीक्षण किया|फायर फाइटर की टीम, बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर इंदौर से हरदा के लिए रवाना हो गए हैं| 

हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण दुर्घटना के मद्देनजर नर्मदापुरम कलेक्टर ने तीन एंबुलेंस, 6 फायर ब्रिगेड रवाना की हैं|रेस्क्यू के लिए 19 एसडीआरएफ जवानों को आपदा सामग्री के साथ भेजा गया है|जवानों के साथ आग बुझाने वाले यंत्र, फायर एंट्री शूट, सर्च लाइट, स्ट्रेचर, हेलमेट, ब्रीथिंग ऑपरेटर सेट ट्रेवलर बस और रेस्क्यू वाहन आदि घायलों को मदद की मदद के लिए भेजा गया हैं|

यह भी पढ़ें-

भारत-मालदीव विवाद : दोनों देश कोर ग्रुप की उच्च स्तरीय बैठक पर हुए सहमत !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें