27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाInd vs Eng, 5th Test: 15 वर्षों में पहली बार टीम इंडिया...

Ind vs Eng, 5th Test: 15 वर्षों में पहली बार टीम इंडिया ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्के!

टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाजों ने इस टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाए| इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज किये गये| पिछले 15 सालों में यह पहली बार है कि टीम इंडिया को ऐसी उपलब्धि हासिल हुई है|

Google News Follow

टीम इंडिया ने धर्मशाला टेस्ट से इंग्लैंड पर एक बड़ी बढ़त कर ली है| इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए| दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड पर 255 रनों की बढ़त बना ली है| दूसरे दिन के पहले सेशन में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अपना-अपना शतक पूरा किया| इसके बाद सरफराज खान और नवोदित देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जमाये। यशस्वी ने पहले दिन अर्धशतक लगाया था| दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं|  कुलदीप 27 और बुमराह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं|

टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाजों ने इस टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाए| इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज किये गये| पिछले 15 सालों में यह पहली बार है कि टीम इंडिया को ऐसी उपलब्धि हासिल हुई है| यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जमाए|

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला| भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) ने शानदार शतक लगाए हैं|

रोहित ने इस मामले में गेल को पछाड़ा: रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का चौथा शतक था| रोहित का शतक 154 गेंदों में पूरा हुआ| रोहित के बाद शुभमन गिल ने भी 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया| दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह दोनों खिलाड़ियों का दूसरा शतक था| रोहित 103 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हुए। जबकि शुभमन गिल व्यक्तिगत 110 रन पर जेम्स एंडरसन का शिकार बने| गिल ने 150 गेंद की पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए| रोहित ने 162 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए|

यह रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का 48 वां शतक था| इसमें से 43 शतक रोहित ने बतौर ओपनर लगाए हैं| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित अब तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 42 शतक लगाए थे।

रोहित ने भी की द्रविड़-गावस्कर-सचिन की बराबरी: रोहित इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ बराबरी कर ली है| गावस्कर ने बतौर ओपनर इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट शतक लगाए| इतना ही नहीं रोहित अब सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में द्रविड़ के बराबर पहुंच गए हैं। 30 साल की उम्र के बाद यह रोहित का 35 वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। सचिन ने 30 साल की उम्र के बाद 35 शतक लगाए|

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। उन्होंने WTC में 9 शतक लगाए हैं| वहीं बेन स्टोक्स ने सीरीज की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट लिया| यानी इस सीरीज में उन्होंने जो पहली ही गेंद फेंकी उसी पर उन्हें विकेट मिल गया|

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट मैच पर टीम इंडिया की मजबूत पकड़, 8 विकेट पर 473 रन  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें