29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुड'लापता लेडीज' से बिहार के भास्कर का हुआ उदय !

‘लापता लेडीज’ से बिहार के भास्कर का हुआ उदय !

मायानगरी मुंबई में बिहार से आए कई कलाकारों ने न सिर्फ अपने शहर का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनमें कई नाम हैं, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, सुशांत सिंह समेत कई लोगों ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है।

Google News Follow

बिहार के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े मुकाम हासिल किए हैं। मायानगरी मुंबई में बिहार से आए कई कलाकारों ने न सिर्फ अपने शहर का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनमें कई नाम हैं, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, सुशांत सिंह समेत कई लोगों ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है।

नये युवाओं में भी कई चेहरे चमक रहे हैं|मसलन पंचायत सीरीज वाले वाले दुर्गेश कुमार और भास्कर झा का नाम छाया हुआ है। भास्कर झा ने लापता लेडीज फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। भास्कर झा ने लापता लेडीज में मुख्य खलनायक की ‘प्रदीप’ नाम की भूमिका निभाई है। अपनी इस रोल में इन्होंने जान फूंक दी है। इनका रोल कहानी को आगे ले जाता है और कहानी एक नया मोड़ देता है। 

उम्मीद है कि भास्कर को इस रोल के बाद बॉलीवुड में और काम मिलेंगे। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि लापता लेडीज से ‘भास्कर’ का उदय हो गया। आपको बता दें कि लापता लेडीज की कहानी दहेज प्रथा और पितृसत्ता के रूढ़ीवादी कुरीतियों और परम्पराओं पर एक हास्य व्यंग्य है, जिसे किरण राव ने बखूबी निर्देशित किया है। कहानी विपल्व गोस्वामी और पटकथा स्नेहा देसाई ने लिखी है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-

‘आपने किस ‘बांध’ से ‘सिंचाई’ की, भतीजे ने चाचा अजित पवार साधा निशाना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें