29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल!

कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है| चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है|वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं| भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है| बॉक्सर विजेंदरसिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं| भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई|

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसे लेकर लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की बहसें शुरू हो गईं| उन्होंने लिखा, ‘लोग जहां चाहें, मैं तैयार हूं|’ लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी| अब वे वह राजनीति में वापस आ गए हैं।

विजेंदर का राजनीतिक करियर बहुत छोटा रहा है| 2019 में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन रमेश बिधूड़ी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा| हार के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता कम हो गई और दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर राजनीति छोड़ दी, लेकिन अब विजेंदर सिंह ने फिर से राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है|

विजेंदरसिंह बेनीवाल हरियाणा के जाट समुदाय से आते हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले के कालुवास नामक गाँव में हुआ था। उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं और मां कृष्णा देवी एक गृहिणी हैं। विजेंदरके बड़े भाई मनोज भी बॉक्सर हैं| विजेंदर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कालुवास के एक स्कूल से पूरी की।

यह भी पढ़ें-

1994 में खरीदे 500 रुपए के एसबीआई शेयर की कीमत देख उड़े शख्स के होश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें