29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा​ चुनाव 2024: सपा ​और​ भाजपा ​की​ जीत​ को लेकर वकीलों ​ने​...

लोकसभा​ चुनाव 2024: सपा ​और​ भाजपा ​की​ जीत​ को लेकर वकीलों ​ने​ लगाया लाखों का दांव!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरे चरण का मतदान 7 मई होने जा रहा है| इस चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरी दमखम लगाती दिखाई दे रही है|तीसरे चरण के मतदान को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासी पारा के साथ ही साथ उनके समर्थकों में भी खासी गहमागहमी देखी जा रही है|लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान में बदायूं सीट को लेकर दो वकीलों द्वारा सपा और भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को लेकर दो-दो लाख दांव भी लगाया गया है|

बता दें उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है|क्योंकि इस सीट पर सपा सुप्रीमों के चाचा के लड़के और भाजपा प्रत्याशी के बीच जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है|सपा और भाजपा के बीच होने वाले चुनावी जीत-हार को लेकर शर्त लगाने का हैरान करने वाला मामला ​भी सामने आया है। दो ​वकीलों​ ने ​​​दो-दो लाख का दांव लिखा पढ़ी ​के​ साथ लगाई है। ​

​उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण मतदान 7 मई को होने जा रहा है| तीसरे चरण में प्रदेश कई महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है| ऐसे में सियासी ​पारा​ चढ़ा हुआ हैं। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी के प्रचार में पूरी ताकत ​लगायी​ हुई । ​इसका फैसला अब जनता ​करने​ वाली है। ​बता दें इनके नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन समर्थक अभी से ही हार जीत ​का​ दांव लगा ​कर​ माहौल को गर्म करते दिखाई दे रहे हैं।​ इसी बीच ​समर्थकों द्वारा चुनावी हार-जीत पर शर्त लगाने का ​चौकाने​ वाला मामला सामने आया है।​इनके​ दावों का अनुबंध ​वाला पेपर​ भी सोशल मीडिया पर ​जमकर​ वायरल हो रहा है। ​

​गौरतलब​ है कि दस रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा गवाहों के नाम के साथ​ लगाए गए दांव में ​​वकील​ दिवाकर वर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत का दावा किया है।​ दूसरे ​ वकील​ सतेंद्र पाल सिंह ने सपा के आदित्य यादव की जीत का दावा किया है। इसे लेकर दोनों ​वकील​ ने शर्त लगाई है। अनुबंध पत्र के ​अनुसार​ जिसका दावा सही निकला वह शर्त जीतेगा और दो लाख रुपये हारने वाले को देने होंगे। हार-जीत के अनुबंध के गवाह भी ​वकील​ ही हैं।

​बता दें कि इस रोचक मुकाबले में हार जीत के परिणाम के बाद जीत की रकम का लेनदेन 15 दिन के अंदर होगा। ​दांव का अनुबंध पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर चुनाव में किसी तरह की धांधलेबाजी होती है तो यह अनुबंध पत्र स्वत: निरस्त हो जाएगा।

बदायूं ​लोकसभा चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है | तीसरे चरण के मतदान में इस सीट पर कुल 11 ​प्रत्याशी​ अपना किस्मत आजमा रहे हैं। ​लेकिन इस सीट पर सीधी टक्कर सपा और भाजपा के बीच होती दिखाई दे रही है| बता​ दें कि भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा ने शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव पर दांव लगाया है। बसपा ने पूर्व विधायक मुस्लिम खां को टिकट दिया है। मतदाता किसे अपना सांसद ​चुनते​ है, इसका फैसला चार जून को सामने आएगा।

​यह भी पढ़ें-

Poonch Terror Attack: ​सेना के वाहनों पर हमले की राहुल गांधी ने निंदा की​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें