27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव 4th फेज: चौथे चरण में 5 बजे तक 62.31 प्रतिशत...

लोकसभा चुनाव 4th फेज: चौथे चरण में 5 बजे तक 62.31 प्रतिशत मतदान!

Google News Follow

लोक सभा चुनाव 2024 का चौथा चरण लगभग संपन्न हो गया है। आज देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोक सभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 96 सीटों पर 62.31 प्रतिशत मतदान हुए। वोट देने के मामले में पश्चिम बंगाल के मतदाता सबसे ज्यादा बाहर निकले। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 75.66 ​प्रतिशत​ वोट पड़े। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर रहा। आंध्र प्रदेश में टोटल 68.04 प्रतिशत​ वोट पड़े। 68.01 ​प्रतिशत​ वोटों के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा।

इसके बाद झारखंड में 63.14​ प्रतिशत​,​ ओडिशा में 62.96​ प्रतिशत​, तेलंगाना में 61.16​ प्रतिशत​, उत्तर प्रदेश में 56.35​ प्रतिशत​, बिहार में 54.14 ​प्रतिशत​ और महाराष्ट्र में 52.49​ प्रतिशत​​ वोट पड़े।​ सबसे कम वोट परसेंटेज जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। यहां शाम 5 बजे तक केवल 35.75​ प्रतिशत​ वोट डाले गए।​

गौरतलब है कि चौथे चरण की 96 लोकसभा सीट पर कुल 1,717 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस दौर में 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर 19 लाख से ज्यादा मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, पश्चिम बंगाल की आठ सीट और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है।

चौथे दौर में जिन 96 सीटों पर मतदान हुआ उनमें 2019 में 69.12​ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। राज्यवार आंकड़े देखें तो 2019 में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर कुल 82.88​ प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर महज 14.43​ प्रतिशत लोगों ने वोट किया था। सीटवार आंकड़े देखें तो आंध्र प्रदेश की बापतला सीट पर सबसे ज्यादा 86.47​ प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं जम्मू कश्मीर की श्रीनगर सीट पर मात्र 14.43​ ​प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 2019 में इन 102 सीटों 69.96 ​प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि इस बार 66.14​ प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे दौर में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इन 88 सीटों पर कुल 70.09 ​प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार का आंकड़ा 66.71​ प्रतिशत रहा।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था।​ 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हुआ था। इन 93 सीटों पर 2019 में कुल 66.89​ प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जबकि इस बार 65.68​ प्रतिशत ​मतदान​ हुआ​।​

यह भी पढ़ें-

बीएचयू से विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का ​विशाल रोड शो, ​दिखा ‘भारत भाव’ का संदेश​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें