28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाLS 2024: कांगड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला, कहा,अग्निवीर...

LS 2024: कांगड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला, कहा,अग्निवीर पर फैलाई जा रही है भ्रांति!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण को लेकर सभी पार्टियां दमखम लगाते दिखाई दे रहे हैं|इसी क्रम में अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला गया| 

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर को लेकर देश के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि 100 बच्चे अग्निवीर बनते हैं तो इसमें 25 प्रतिशत बच्चे रेग्युलर हो जाते हैं, जो युवा बचते हैं, उनके लिए भाजपा शासित राज्यों में 10 से 20 प्रतिशत पुलिस फोर्स में आरक्षण दिया है|

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार के पैरा मिलिट्री फोर्स में 10 प्रतिशत आरक्षण है| उनको सिलेक्शन में रियायत दी गई है| पेपर में रियायत है| उम्र में रियायत है|राहुल गांधी सरासर झूठ फैला रहे हैं| वही, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का ही हिस्सा है और वे लोग इसे लेकर रहेंगे| शाह ने कांग्रेस की आलोचना की करते हुए कहा कि वह भाजपा को डराने की कोशिश कर रही है कि पड़ोसी देश के पास परमाणु बम है|

सैनिकों के गढ़ ऊना जिले के अंब में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह लोगों से पहाड़ी राज्य में भाजपा सरकार बनाने की लोगों से अपील की| उन्होंने मतदाताओं से छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलाने की भी अपील की|अमित शाह ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ही आतंकवाद से लड़ सकती है|  

यह भी पढ़ें-

LS 2024: ‘वोटों के लिए लड़ती है ‘इंडिया’ अघाड़ी’, मोदी की तीखी प्रतिक्रिया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें