29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाकुवैत में एक ​श्रमिक​ इमारत में लगी भीषण आग में 10 भारतीयों...

कुवैत में एक ​श्रमिक​ इमारत में लगी भीषण आग में 10 भारतीयों ​सहित​ 4​1 की मौत​!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कुवैत के मंगफ शहर में सुबह भीषण आग लगने बड़ी घटना हुई है, जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई है| मृतकों में 10 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है| इस भयानक आग में 40 लोग बच गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे इस आग की जानकारी मेजर जनरल राशिद हमद को मिली| उन्होंने तुरंत यह जानकारी फायर ब्रिगेड समेत संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया| घटना की शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक घर के किचन में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग पूरी श्रमिकों से भरी बिल्डिंग में फैल गई|

बता दें कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 9 लाख भारतीय वहां काम करते हैं। इस घटना में 40 लोगों की मौत और 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘कुवैत में आग की घटना से आहत हूं। विदेश मंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

स्थानीय समाचार चैनल स्टेट टीवी ने एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर के हवाले से बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें लेबर क्वार्टर हैं। जब आग लगी तो सुबह का समय था। इसलिए लगभग सभी मजदूर अपने घरों में थे| इस बीच, इमारत में आग लगने के बाद बचाव दल ने कई मजदूरों को बचाया है, जबकि इंडिया टुडे समाचार के अनुसार कुवैत में श्रमिकों के आवास निर्माण में आग लगने से 40 भारतीयों की मौत, 30 अन्य के घायल होने की खबर दी जा रही है|

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मजदूरों को बचाने के लिए बचाव दल ने भरसक प्रयास किये, लेकिन दुर्भाग्य से कई मजदूरों की मौत धुएं के कारण हो गई। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस आग की घटना में अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं|

​यह भी पढ़ें-

मराठा आरक्षण: क्या मानी जाएगी मनोज जरांगे की मांग?; देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,250फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें