29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामारेलवे सिग्नल के केबल काटकर चुरा रहे थे मुनव्वर और अब्बास; क्या...

रेलवे सिग्नल के केबल काटकर चुरा रहे थे मुनव्वर और अब्बास; क्या था प्लान ?

...शुरुआत में किसी भी बात को मानने या बताने से इंकार किया। पुलिस ने जब छानबीन की तो उसके पास से रेलवे सिग्नल के केबल का टुकड़ा बैग में मिला...

Google News Follow

21 जून को केरल के वडकरा और माहे के दरम्यान कई घंटों तक रेलवे सिग्नल में दिक्कत रही। केरल में रेलवे के इन सिग्नलों में आने वाली लगातार खराबी के बाद RPF हरकत में आयी। RPF ने निरीक्षण किया, जिसमें रेलवे पटरियों के पास छानबीन में पता चला की सिग्नल के केबल काटे जा रहे थे। इसी खोजबिन के दरम्यान मुनव्वर अली रेल पटरी के पास नज़र आया, जिसने शुरुआत में किसी भी बात को मानने या बताने से इंकार किया। पुलिस ने जब छानबीन की तो उसके पास से रेलवे सिग्नल के केबल का टुकड़ा बैग में मिला।

उन दोनों की पूछताछ से पता चला, मुनव्वर अली(37) और अब्बास अली(47) आसाम से है,जो केरल में भंगार की खरीदी बिक्री का धंदा चलाते है। दोनों आरोपियों ने केरल में आने के बाद वडकरा के परवंथला में अपना बिजनेस शुरू किया था। पुलिस की छानबिन में यह भी पता चला है की अब्बास अली भंगार के साथ खेती से जुड़े व्यवसाय भी करता है।

पुलिस ने जब इन दोनों की दुकान की तलाशी ली तो वहां से 12 मीटर लम्बी रेलवे सिग्नल की केबल और लोहा काटने की आरी बरामद की गई। दरसल 21 जून को मुनव्वर ने ही पुड़वन गेट के पास जाकर रेलवे सिग्नल की केबल काटी थी, जिससे वडकरा और माहे के बीच कई घंटो तक अनियमितता बनी और 10 ट्रेनों को कैंसल करना पड़ा।

पुलिस को इनके पास से केबल और आरी बरामद करने के बाद दोनों ने अपना गुनाह भी काबुल कर लिया है। ऐसे विषय और प्रसंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर होते है। रेलवे के सिग्नल सिस्टम में इस तरह की अड़चन आने की वजह से गंभीर ट्रेन दुर्घटना भी हो सकते है। प्रवासियों की सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे विभाग और आरपीएफ का सतर्क होना जरुरी है। साथ ही बड़े लेवल पर दुर्घटना का ISIS जैसी जिहादी संगठनों एवं इस्लामिक आतंकवाद का यह पुराना मॉडल रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

IND vs SA T20 WC Finals: विराट कोहली की भूमिका को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें