31 C
Mumbai
Wednesday, January 14, 2026
होमक्राईमनामाम्यांमार गृह युद्ध: विद्रोहींयों ने सेना को हराकर किया लॅशीओ शहर पर...

म्यांमार गृह युद्ध: विद्रोहींयों ने सेना को हराकर किया लॅशीओ शहर पर कब्ज़ा!

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गृह युद्ध में म्यांमार के कई लोग मारे गए हैं और 2.6 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। 

Google News Follow

Related

म्यांमार की सेना ने वर्ष 2021 में फिर एक बार जनतंत्र के विरुद्ध जाकर देश में सैन्य शासन लाया था। वर्ष 2021 से म्यांमार की सेना के विरुद्ध विद्रोही दल म्यांमार नॅशनल डेमोक्रॅटिक अलायन्स आर्मी लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस भिड़ंत में म्यांमार की चीन सिमा से सटा लॅशीओ शहर अब विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है।

लेशिया शहर पर कब्ज़ा करने के बाद विद्रोही गुट ने कहा है, की पिछले 23 दिनों तक उनकी म्यांमार की सेना से लॅशीओ शहर में जंग चल रही थी। जिसमें उन्होंने म्यांमार की सेना को पछाड़कर शत्रुओं को भगाया है।

आपको बता दें, म्यांमार में 2021 से सेना शासन आने के बाद विद्रोह अपने चरम पहुँच गया। विद्रोहियों ने शस्त्र उठाकर सेना से सामना किया। विद्रोहियों का कहना है की इस युद्ध के दौरान म्यांमार की सेना ने कई मासूमों की हत्या की है। साथ ही इस गृह युद्ध के पीछे की वजह कई राजनितिक नेताओं और लोकप्रतिनिधियों को जेल में डालना भी बताया जा रहा है।

फ़िलहाल तो इस गृहयुद्ध पर हमें इतनी ही जानकारी है की, नॅशनल डेमोक्रॅटिक अलायन्स आर्मी एक अल्पसंख्यक विद्रोही समूह है जो म्यांमार सेना के सामने खड़ा है। यह समूह म्यांमार सेना के कब्जे वाले क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के लिए लड़ रहा है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गृह युद्ध में म्यांमार के कई लोग मारे गए हैं और 2.6 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

इंदिरा गांधी के करीबी, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भिंडरावाले को फंड किया था: पूर्व विशेष सचिव RA&W

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,432फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें