28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली: पकड़ा गया ISIS का वॉन्टेड आतंकी रिजवान !

दिल्ली: पकड़ा गया ISIS का वॉन्टेड आतंकी रिजवान !

अनुसार ISIS मॉड्यूल का आतंकवादी दिल्ली में 15 अगस्त के दरम्यान कोई बड़ी करवाई के फिरात में था। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के संपर्क में भी था।

Google News Follow

ISIS का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रिजवान अली दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है की दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त से पूर्व बड़ी सफलता मिली है, जिसमें नॅशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा वॉन्टेड घोषित किया हुआ आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार कर लिया गया है। NIA ने रिजवान अली के सर पर 3 लाख का इनाम रखा था, जिसके बाद सूत्रों के हवाले से मिली खबर से दिल्ली पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।

रिजवान अली की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार रिजवान अली पुणे मॉड्यूल का आतंकवादी है और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। रिजवान के पास से एक एडवांस पिस्तल के साथ तीन कार्टरिज बरामद हुए है। रिपोर्ट के अनुसार रिजवान ने दिल्ली के VVIP इलाकों की रेकी की थी।

जानकारी के अनुसार ISIS मॉड्यूल का आतंकवादी दिल्ली में 15 अगस्त के दरम्यान कोई बड़ी करवाई के फिरात में था। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के संपर्क में भी था। आप को बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रिजवन के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने का इनका लक्ष्य था, जिस वजह से इसके साथी दिल्ली में मौजूद हो सकते है। दिल्ली के VVIP इलाकों की रेकी कर इकठ्ठा की हुई जानकारी भी रिजवान के पास मौजूद है।

आप को बता दें, रिजवान अली इस से पहले भी महाराष्ट्र में पूछताछ और अन्य मामलों के चलते पुलिस और जांच एजेंसीयोन के रडार पर रह चूका था। संदिग्ध गतिविधियों में उस से पूछताछ भी की गई थी। साथ ही महाराष्ट्र में रिजवान पर मामले दर्ज है, साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने इस पर मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट के अनुसार दोनों मामलों की जांच NIA के पास जाने के बाद रिजवान पर 3 लाख का इनाम रखा गया था।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भिवंडी से 800 करोड़ कीमत का ड्रग्स बरामद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें