31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोलकाता केस: पीड़िता डॉक्टर के लिए आवाज उठाने वाले 43 डॉक्टरों का...

कोलकाता केस: पीड़िता डॉक्टर के लिए आवाज उठाने वाले 43 डॉक्टरों का तबादला!

शहजाद पूनावाला विरोधी पक्ष के नेता राहुल गांधी को भी घेरने से नहीं चुके, उन्होंने कहा, "संविधान बचाओ कहने वाले सो रहे हैं...राहुल जी कुछ तो बोलो? यह तब हो रहा है जब HC ममता सरकार और एनसीडब्ल्यू पर कड़ी करवाई कर रहा है।

Google News Follow

भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता बॅनर्जी सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के आरजी कर कॉलेज की घटना पर प्रदर्शन करने वालों की तबादले का खुलासा किया है। TMC की सरकार द्वारा बलात्कार और हत्या के मामले को दबाने के आरोप से फ़िलहाल टीएमसी निकलने की कोशिश कर ही रहीं थी, तब तक भाजपा द्वारा एक और मामले का खुलास किया गया है। इसी की साथ शहजाद पूनावाला ने ममता सरकार के फैसलों को तालिबानी फतवा कह दिया है।

आपको बता दें, शनिवार (17 अगस्त) सुबह से इंडियन मेडिकल असोसिएशन द्वारा आरजी कर कॉलेज में युवा डॉक्टर के साथ बलत्कार और हत्या के बाद कोलकाता पुलिस द्वारा ढिलाई और प्रदर्शनकारियों पर हुए उन्मादी भीड़ के हमले के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की गई है। इन प्रदर्शनों के चलते टीएमसी और ममता बॅनर्जी सरकार की मुश्किलों में लगातार इजाफ़ा हो रहा है।

ऐसे में ममता सरकरा द्वारा प्रदर्शन करने वाले 43 डॉक्टरों को महज नोटिफिकेशन निकाल कर पश्चिम बंगाल में ही ट्रांसफर करवाया गया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AIIMS के डॉक्टर के साथ उनके व्हाट्सअप चैट्स साझा करते हुए जानकारी का खुलासा किया।

वहीं शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल से लिखा है, “TMC का मतलब है तानाशाही मुझे चाहिए। बंगाल के आरजी कर अस्पताल के सामूहिक बलात्कारियों पर नकेल कसने के बजाय- ममता सरकार न्याय के लिए संघर्ष करने वालों पर नकेल कसने में व्यस्त है। ममता बनर्जी एक असली तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिस पर इंदिरा गांधी या किम जोंग या स्टालिन को गर्व होगा!”

दौरान शहजाद पूनावाला संविधान की रक्षा करने का दावा करते विरोधी पक्ष के नेता राहुल गांधी को भी घेरने से नहीं चुके, उन्होंने कहा, “संविधान बचाओ कहने वाले सो रहे हैं…राहुल जी कुछ तो बोलो? यह तब हो रहा है जब HC ममता सरकार और एनसीडब्ल्यू पर कड़ी करवाई कर रहा है। एनसीडब्ल्यू जांच समिति ने ट्रेनी डॉक्टर के कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जांच में खामियों को उजागर किया है।”

यह भी पढ़ें:

Kolkata Doctor Rape and Murder: ऑटोप्सी रिपोर्ट को लेकर पांच बड़ा दावा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें