29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामालव जिहाद: हिंदू नाम लेकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, जान से...

लव जिहाद: हिंदू नाम लेकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार!

प्रकरणों के बीच जिया ने लड़की को इस्लाम काबुल करने और उससे निकाह करने की जबरदस्ती करने की बात भी की जा रही है।

Google News Follow

उत्तरप्रदेश के सेंट्रल लखनऊ से हिंदू युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया है की, जिया-उल-हक उर्फ़ जिया ने उसे अपने आप को हिंदू बताते हुए प्रेमजाल में फँसने की कोशिश की है। लड़की ने पेशे से ड्राइवर जिया-उल-हक़ द्वारा उसकी अश्लील वीडिओ बनाने और उसके जरिए ब्लैकमेल आरोप लगाया है। साथ ही जिया ने लड़की से इस्लाम कबूल करने की जबरदस्ती भी की, जिसके बाद उसे मंगलवार (20 अगस्त) के दिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

सेन्ट्रल लखनऊ के महानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है की वो किसी मुस्लिम डॉक्टर के पास काम करती है। बाराबांकी से जिया आया वहीं पर पडोसी है। पीड़िता ने बताया की जिया ने अपने को हिंदू बताते हुए उससे मित्रता की थी। साथ ही अपनी पहचान छुपाते हुए जिया ने उससे नजदीकियां बढाई। किसी दिन चाय के बहाने लड़की को होटल ले जाकर जिया ने उसके चाय में नशीली दवा मिलाने और उसके बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लड़की ने लगाया है। साथ ही शिकायत पत्र में पीड़िता ने दर्ज करवाया है की, बेहोशी की हालात में जिया ने लड़की के अश्लील वीडियो भी बनवाए थे, जिनके जरिए उसने लड़की को ब्लॅकमेल किया है।

फ़िलहाल पुलिस द्वारा जिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 123, 308 (2), 352, 351 (2), 126 (2), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 77 और 64 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

लड़की ने अपनी कहानी में बताया है की इस वीडिओ को दिखाकर जिया ने उससे 1 लाख रुपए लिए है, जिसके बाद उन वीडियोज को उसने लड़की के परिजनों को भी भेजा है। इन प्रकरणों के बीच जिया ने लड़की को इस्लाम काबुल करने और उससे निकाह करने की जबरदस्ती करने की बात भी हो रही है। लड़की ने जिया द्वारा प्रताड़ना और छल से बचने के लिए अपना फोन भी बंद रखा, जिसके बाद जिया ने लड़की के छोटे छोटे टुकड़े करने की धमकी दे दी।

यह भी पढ़ें:

Kolkata rape and murder case: आरोपी संजय रॉय को लेकर पुलिस का नया खुलासा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें