28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटखाई में गिरा सेना का ट्रक; तीन जवान शहीद !

खाई में गिरा सेना का ट्रक; तीन जवान शहीद !

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने कहा, ''हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।

Google News Follow

अरुणाचल प्रदेश में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में एक भयानक हादसा हुआ है जब सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के तीन जवानों की दुर्भाग्यवश मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। ईटानगर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं चार लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में मंगलवार को सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई, तो ट्रक में सवार चार जवान घायल हैं। हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे तापी गांव के पास हुआ, जबकि यह जानकारी बुधवार को सामने आई। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहीद जवानों के नाम हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष कुमार हैं। शहीद जवान सेना की ईस्टर्न कमांड से थे। ईस्टर्न कमांड ने अपने जवानों की मौत पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें:

हैदराबाद के भूलक्ष्मी माता मंदिर में मूर्तियां तोड़ी; दो संदिग्ध गिरफ्तार !

स्लीपर सेल्स के आका का वीडियो लगा हाथ; दिया भारत का रेलवे नेटवर्क तबाह करने का आदेश !

सेना के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त सैन्य ट्रक एक काफिले का हिस्सा था। ट्रक ऊपरी सुबनसिरी के दापारिजो जिला मुख्यालय से लेपराडा जिले के बसर जा रहा था। इसी दौरान तापी गांव के पास वह गहरी खाई में गिर गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। फिर घायल जवानों को बचाने और मृत जवानों के शव बाहर निकालने में मदद की।

घटना पर शोक जताते हुए सेना की ईस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर. सी. तिवारी ने कहा, ”हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने कर्तव्य के पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

यह भी पढ़ें:

उत्तरप्रदेश की नई सोशल मीडिया पॉलिसी; देशविरोधी पोस्ट करने पर ‘आजीवन कारावास’!

अमेरिकन चुनाव: डेमोक्रेट्स से इख्तिलाफ के बाद मार्क झुकरबर्ग ने खोले बड़े राज !

संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ी, अब होगी मोदी और शाह जैसी सुरक्षा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें