23 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात; दोनों देशों के बीच...

पीएम मोदी की ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात; दोनों देशों के बीच शीघ्र शुरू होगी हवाई यात्रा!

पीएम मोदी ने कहा, इस मौके पर हमने कई पहलू पर व्यापक चर्चा की है| हम आर्थिक, वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है|

Google News Follow

पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर दोनों देशों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं| ब्रुनेई में अपनी दो यात्रा के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरी ब्रुनेई की यात्रा काफी महत्वपूर्ण व उपयोगी रही| साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे ने अब भारत और ब्रुनेई के रिश्तों को और भी मजबूती मिली है| पीएम मोदी 3 सिंतबर को ब्रुनेई देश की यात्रा के लिए रवाना हुए थे|अपनी यात्रा के दौरान पीएम ने देश के सुल्तान हसनल बोल्किया से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की| 

हालांकि, यह भारतीय पीएम की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, लेकिन उन्होंने कहा कि हर पल हम यहां दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का एहसास कर रहे हैं| पीएम मोदी ने ब्रुनेई में दो पक्षीय बातचीत के दौरान कहा, मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए महामहिम और पूरे शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं|

पीएम मोदी ने कहा, इस मौके पर हमने कई पहलू पर व्यापक चर्चा की है|हम आर्थिक, वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है| इस साल ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 40वीं वर्षगांठ है, उन्होंने सुल्तान को संबोधित करते हुए कहा,आपके नेतृत्व में ब्रुनेई ने प्रगति हासिल की है| 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं आपको और ब्रुनेई के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं| 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, दोनों देशों की जल्द ही हवाई यात्रा शुरू की जाएंगी|उन्होंने कहा, हमने कृषि, उद्योग और स्वास्थ्य के साथ-साथ तकनीक और साइबर टेक्नोलोजी पर भी बल देने का निर्णय लिया है|साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए चर्चा की है|डिफेंस सेक्टर में सहयोग को बढ़ाने के लिए भी विचार किया गया है| पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच के नागरिकों के रिश्तों को लेकर कहा, हमारा नागरिकों से नागरिकों का रिश्ता हमारे देश की साझेदारी की नींव है|मुझे खुशी है कि भारतीय समुदाय ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था और समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं| 

यह भी पढ़ें-

मेरठ: दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें