27 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामाशिमला में मस्जिद का मुद्दा गरमाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आक्रामक हुए...

शिमला में मस्जिद का मुद्दा गरमाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आक्रामक हुए प्रदर्शनकारी!

प्रदर्शनकारी उग्र प्रदर्शन करते हुए संजाैली बाजार पहुंचे और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

Google News Follow

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उग्र प्रदर्शन करते हुए संजाैली बाजार पहुंचे और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

बता दें कि शिमला के संजौली इलाके में एक मस्जिद पर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और इसे गिराने की मांग कर रहे हैं| इसी मांग को लेकर आज हिंदू संगठनों की ओर से मार्च निकाला गया|हालांकि पुलिस ने इस मार्च की इजाजत देने से इनकार कर दिया| इसी पृष्ठभूमि में आज सुबह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस हो गई|नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया|इस समय संजौली क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी|

दरअसल क्या है मामला?: कुछ हिंदू संगठनों का दावा है कि संजौली इलाके की एक मस्जिद में अवैध निर्माण किया गया है। इससे प्रबल भावनाएँ व्यक्त होने लगी थीं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इस निर्माण को तोड़ा जाए|हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिमला विधानसभा के पास स्थित चौड़ा मैदान में अपनी मांगों को लेकर मार्च निकालने का फैसला किया| कहा जा रहा है कि इस मार्च को पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी|

चूंकि मार्च बिना अनुमति के हुआ, इसलिए पुलिस ने आज सुबह प्रदर्शनकारियों से पीछे हटने की अपील की। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया| साथ ही प्रदर्शनकारियों पर जमकर पानी की बौछारें की गईं|

सिविल सोसाइटी के लोग संजौली चौक पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू की। सिविल सोसाइटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं। हिमाचल डेमोग्राफी बदलने की कोशिश है। सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं।ढली टनल को पैदल व वाहनों दोनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।   

नारेबाजी के बीच माहाैल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने कमल गौतम समेत उनके समर्थकों को माैके से खदेड़ दिया। संजौली चौक में भारी पुलिस बल तैनात है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कमल गौतम ने कहा सरकार हिंदुओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। संजौली बाजार में दुकानों को भी बंद करवाया गया है।

यह भी पढ़ें-

अमित शाह ने कहा, ‘देश का विरोध करने वालों के साथ खड़े होना’ राहुल गांधी की बन गई है आदत! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें