30.3 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनिया'श्री विजयपुरम' नाम से जाना जाएगा पोर्ट ब्लेयर, मोदी सरकार का बड़ा...

‘श्री विजयपुरम’ नाम से जाना जाएगा पोर्ट ब्लेयर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला!

चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

Google News Follow

Related

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह भारत की समुद्री विरासत का ताज है। वहीं अब अंडमान-निकोबार द्वीपों की राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया है। शुक्रवार (13 सितंबर) को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट से इस निर्णय की जानकारी दी। आप को बता दें, पिछले वर्ष नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘पराक्रम दिवस’ पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम बदलकर इन्हें 21 परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों के नाम दिए थे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ के नाम को औपनिवेशिक विरासत कहते हुए ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाने की बात कही है। गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आज हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढें:

अदानी समूह द्वारा शार्ट सेलेर हिंडेनबर्ग के एक और हमले का जवाब !

वंदे भारत में चोरी करने वाला ‘हर्षित’ असल में निकला बड़ा लव जिहादी; अब तक 24 लड़कियों को फंसा चूका है!

‘यादव’ राजनीती के दरम्यान ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला !

बेल तो मिली पर कड़ी शर्तों के साथ!

गृहमंत्री अमित शहा ने पोस्ट में चोल साम्राज्य और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी जिक्र किया है, उन्होंने लिखा है, ‘इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,297फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें