27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमराजनीतिअब नहीं चलेगी मुख्‍तार की 'मुख्‍तारी'

अब नहीं चलेगी मुख्‍तार की ‘मुख्‍तारी’

Google News Follow

बांदा। जेल में इस बार मुख्‍तार की ‘मुख्‍तारी’ नहीं चलेगी। बैरक नंबर-15 में उनकी जिंदगी बिल्‍कुल किसी आम कैदी की तरह होगी। मुख्‍तार, आपराधिक मामलों में बंद हैं सो उन्‍हें राजनीतिक बंदी नहीं माना जाएगा। हालांकि एक समय था जब इसी जेल में मुख्‍तार का सिक्‍का चलता था। वह जब पहली बार बांदा जेल में बंद थे तो दूसरे अपराधी उनके नाम से थर-थर कांपते थे। मुख्‍तार के पास वर्षों के जेल जीवन का अनुभव है। जेलों में उनका दरबार लगता रहा है पर इस बार न दरबार होगा न मुंख्‍तारी। मुख्‍तार को वही सुविधाएं मिलेंगी जो जेल में किसी भी दूसरे कैदी को मिलती हैं।

इसके पहले मुख्‍तार को 2017 में बांदा जेल भेजा गया था। तब भी उन्‍हें यहां की बैरक नंबर-15 में ही रखा गया था। इस बार भी मुख्‍तार का ठिकाना यही बैरक बन रही है लेकिन वे विशेष सुविधाएं नदारद हैं जिनका उपभोग मुख्तार यहां करते आए हैं। सीखचों के पीछे कभी एसी और निजी जेनरेटर जैसी व्यवस्थाओं का सुख लेने वाले इस माफिया को शायद पहली बार ऐसी कड़ी निगरानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्‍तार के अलावा बांदा जेल में यूपी के कुछ अन्‍य बाहुबली भी बंद रह चुके हैं। इनमें राजा भैय्या और अतीक अहमद के नाम प्रमुख हैं। उनके अलावा शीलू बलात्कार कांड का आरोपी नरैनी से बसपा विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी, नोएडा का गैंगस्टर अनिज दुजाना भी यहां सजा काट चुके हैं। मुख्‍तार के रिटर्न को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था पहले से काफी कड़ी कर दी गई है। जेल में अब जो लोग भी दाखिल किए जाएंगे, उनकी पूरी पड़ताल की जाएगी। बिना जांच-पड़ताल के जेल स्‍टॉफ को भी इंट्री न दी जाए। जेल में कौन कितनी बार आया इसका हिसाब रखा जाएगा। बकायदा रजिस्‍टर मेंटन किया जाएगा। जेल के बाहर अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें