29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: बस कंडक्टर को चाकू घोंपकर मोबाईल उड़ा ले गया शाबाज खान...

महाराष्ट्र: बस कंडक्टर को चाकू घोंपकर मोबाईल उड़ा ले गया शाबाज खान !

गंभीर रूप से घायल हुए अशोक डगले को तुरंत इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Google News Follow

गुरुवार रात मुंबई के धारावी पीला बंगला में चलती बस में बेस्ट बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर यात्री किराया लूटने की हैरानकून घटना हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बस कंडक्टर को तुरंत इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। धारावी पुलिस ने कथित लुटेरे शाबाज को गिरफ्तार किया है जो बस कंडक्टर का मोबाइल फोन चुराकर भाग गया था।

पुलिस ने बताया कि शाबाज़ खान धारावी का एक गैंगस्टर है और उसका धारावी और आसपास के पुलिस स्टेशनों में गंभीर अपराध रिकॉर्ड है। पुलिस से साझा की जानकारी के अनुसार, पायधुनी से विक्रोली बेस्ट डिपो, बस नंबर 7 गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पायधुनी से विक्रोली बेस्ट डिपो जा रही थी, जब वह धारावी पीला बंगला पहुंची, तो 22 से 25 साल का एक अज्ञात युवक बस में चढ़ गया। उसने बस कंडक्टर अशोक डगले (44) के कंधे से यात्री किराया जमा करने वाला बैग खींचने की कोशिश की, जब बस कंडक्टर अशोक डागले ने उसका विरोध किया, तो युवक ने अपने पास चाकू निकाला और बस कंडक्टर पर वार किया और मोबाइल फोन छीन भागा।

यह भी पढ़ें:

‘कांग्रेस न भूले की शिवसेना की वजह से उनकी सीटें बढ़ी’: संजय राऊत

हरिद्वार के लक्सर में तोडा गया मस्जिद का अवैध निर्माण!

प्रसाद के लड्डू में पशु चर्बी के प्रकरण में पुजारी की एंट्री, किया बड़ा खुलासा!

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अशोक डगले को तुरंत इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। धारावी पुलिस ने अशोक डगले का बयान के साथ, जबरन चोरी और हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया। हमलावरों का पता लगाने के लिए धारावी पुलिस स्टेशन के गिरोह विरोधी दस्ते को तुरंत बुलाया गया। धारावी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और रिपोर्ट की मदद से हमलावर की पहचान की और शादाब खान को हथियार के साथ धारावी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें