28.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल: बीरभूम के कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत!

पश्चिम बंगाल: बीरभूम के कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत!

पुलिस ने जानकारी दी है कि विस्फोट के कारण खदान ढह गई।

Google News Follow

Related

जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ है। हादसा सोमवार 7 अक्टूबर सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। घटना भदुलिया ब्लॉक के एक कोयला खदान में घटी। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि के गंगारामचक गांव में एक निजी कोयला खदान में ब्लास्टिंग चल रही थी। इस बार हादसा सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट के कारण हुआ। पुलिस ने जानकारी दी है कि विस्फोट के कारण खदान ढह गई। इससे हादसा और खतरनाक हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

बोलपुर के पुलिस अधीक्षक राणा मुखर्जी ने जानकारी देते हुए कहा, ”खदान क्षेत्र में विस्फोट के बाद हम मौके पर पहुंचे. अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम इस मामले में विस्फोट के पीछे के कारणों की आगे जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:

अतुल भातखलकर का आदित्य ठाकरे को करारा जवाब, “हम देने की बात करते है…”

इस बार ‘नोबल पुरस्कार’ गया चिकित्सा की श्रेणी में !

पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़का स्वयंभू इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक !

इससे पहले बीरभूम जिले के नलहटी थाना क्षेत्र के महेश गुड़िया गांव में पत्थर तोड़ने के दौरान पत्थर खदान में फंस गए तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,003फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें