32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमराजनीति2 मई को दार्जिलिंग में दिवाली होने वाली है: अमित शाह

2 मई को दार्जिलिंग में दिवाली होने वाली है: अमित शाह

Google News Follow

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा हम गोरखा की 12 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देंगे और उनका अधिकार देंगे.दार्जिलिंग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि फिलहाल एनआरसी लागू नहीं होगा. यदि भविष्य में लागू भी होगा कि गोरखा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि गोरखा घुसपैठिए नहीं हैं. यह जमीन जितनी मेरी है. उतनी ही उनकी भी है. दीदी लोगों के बीच अपवाह फैला रही हैं. लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनेगी. अब दीदी इसे रोक नहीं पाएगी. उन्होंने कहा कि गोरखाओं को मेनस्ट्रीम में लानी होगी. देश के लिए बलिदान करने वालों की सूची बनती है, तो उसमें गोरखाओं का नाम सबसे पहले होती है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद आंदोलन के कारण जिस भी गोरखा पर मुकदमे हैं. एक सप्ताह के अंदर वापस लिया जाएगा. दो मई को दार्जिलिंग में दिवाली होने वाली है. दो मई को पहाड़ पर आग नहीं लगेगी, दीए जलकर उत्सव मनाया जाएगा.  चाय बागान श्रमिकों का वेतन बढ़ा कर 350 रुपए कर दिया जाएगा.अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस, कम्युनिस्ट और दीदी ने दार्जिलिंग के विकास पर फुल स्टॉप लगा दिया. देश बहुत आगे निकल गया और दार्जिलिंग वहीं का वहीं रह गया है. सभी ने  दार्जिलिंग को आराम करने की जगह के रूप में समझा. किसी ने दार्जिलिंग का विकास नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पांच साल में दार्लिंलिंग की सभी समस्या का समाधान कर देगी. उन्होंने कहा कि गोरखा भाषा को बंगाल की सह भाषा का दर्जा देकर राजभाषा का दर्जा देंगे. प्रसार भारती में अलग चैनल बना कर मनोरंजन और शिक्षा की व्यवस्था करेंगे.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें