32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र विधानसभा 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने बागियों को दी...

महाराष्ट्र विधानसभा 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने बागियों को दी चेतावनी?

एनसीपी (एसपी प्रमुख) शरद पवार ने कहा, एमवीए में फ्रेंडली फाइट का कोई सवाल ही नहीं उठता| बागियों को नामांकन वापस लेना होगा|

Google News Follow

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों से करीब 50 नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था| इसमें महायुति के सबसे ज्यादा 36 बागी नेता शामिल थे|वहीं, महाविकास आघाड़ी के 14 बागियों ने निर्दलीय पर्चा भरा था| इसकी वजह से महायुति और एमवीए की टेंशन बढ़ गई थी|

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं द्वारा दल बदलने और बगावत करने का दौर जारी है|इसका असर सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के साथ साथ विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी पर भी पड़ रहा है|इस बीच एमवीए सहयोगी शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने बागियों को चेतावनी दी है|

बता दें कि 4 नवंबर यानि आज नामांकन पीछे लेने का दिन है| कई बागियों ने नामांकन दाखिल किया है|इस पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी भूमिका एक है कि एक दूसरे के खिलाफ ना लड़ें, बल्कि सब एक साथ लड़ें| शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने सभी को इस बात की सूचना दी है|

उद्धव ठाकरे ने कहा, यदि हमारे कहने के बाद भी कोई नामांकन वापस नहीं लेता है तो उनके ऊपर कारवाई होगी| शेतकरी कामगार पार्टी से हमारी बातचीत हुई है|हम अलिबाग पेन पनवेल से नामांकन पीछे ले रहे हैं|एनसीपी (एसपी प्रमुख) शरद पवार ने कहा, “एमवीए में फ्रेंडली फाइट का कोई सवाल ही नहीं उठता| बागियों को नामांकन वापस लेना होगा|”

एमवीए की सहयोगी कांग्रेस के बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने कसबा पेठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है|अब वह विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन दे रहे हैं|

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता रंजीत पाटिल ने धाराशिव जिले की परांडा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है| अब इस सीट से एनसीपी-एसपी नेता और पूर्व विधायक राहुल मोटे सावंत अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं|परांडा सीट पर शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत चुनाव लड़ रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

गोपाल शेट्टी ने बोरीवली से नाम लिया पीछे, संजय उपाध्याय की उम्मीदवारी बरकरार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें