26.6 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra Election Result: शुरुआती रुझानों में महायुति को बहुमत, भाजपा 91 सीटों...

Maharashtra Election Result: शुरुआती रुझानों में महायुति को बहुमत, भाजपा 91 सीटों पर बनाई बढ़त!

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा महायुति गठबंधन 97 सीटों पर, कांग्रेस महा विकास अघाड़ी गठबंधन 51 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद आज यानि 23 नवंबर 24 को सुबह 7.00 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है| शुरूआती दौर की वोटों की गिनती में महायुति गठबंधन बहुमत के साथ भाजपा ने 91 सीटों पर अपनी बढ़त बनायी हुई है| वही दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है।

चुनाव आयोग ने भी शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक महायुति गठबंधन चार सीटों पर, भाजपा एक सीट पर, शिवसेना 2 सीटों पर और एनसीपी एक सीट पर आगे चल रही है। सुबह साढ़े आठ बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 39 सीटों पर, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 8 सीटों पर आगे है। एनसीपी नेता छगन भुजबल पीछे चल रहे हैं। वहीं वर्ली सीट पर शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.00 बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 148 और महा विकास अघाड़ी गठबंधन 98 सीटों पर और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। वही, बता दें कि बारामती सीट से अजित पवार इस बार चाचा शरद पवार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। रुझानों पर नजर डाले तो अजित पवार छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अजित पवार का बारामती में मुकाबला शरद पवार गुट के नेता और अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार से है।

बता दें कि महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा महायुति गठबंधन 97 सीटों पर, कांग्रेस महा विकास अघाड़ी गठबंधन 51 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वर्ली सीट से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं। 

ताजा रुझानों के मुताबिक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के आशीष शेलार, एनसीपी के जीशान सिद्दीकी, एनसीपी के ही हसन मुश्रिफ और कांग्रेस के विश्वजीत कदम आगे चल रहे हैं।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना चल रही है। वीडियो नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से है। कोलाबा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, ‘मेरे अनुसार, महायुति 175 सीटें जीतेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

अभी के रुझानों में महायुति 24 सीटों पर और महाविकास अघाड़ी को पांच सीटों पर बढ़त मिली हुई है।वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं।पार्टीवार बात करें तो भाजपा 17 सीटों पर, शिवसेना दो सीटों पर, एनसीपी भी दो सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें-

UP Election Result: सपा का गढ़ करहल सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुजेश आगे​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें