28 C
Mumbai
Thursday, January 1, 2026
होमराजनीतिशिंदे ने पहली बार और अजित पवार ने छठी बार ली उपमुख्यमंत्री...

शिंदे ने पहली बार और अजित पवार ने छठी बार ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ!

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली जिसके बाद वो प्रदेश राज्यपाल 21 वे मुख्यमंत्री बने। प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवेंद्र फड़णवीस को शपथ दिलाई। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार वाले 22 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आये थे। इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. समारोह में सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति, साधु-महंत और हजारों नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई पर बैन; क्रिकेटर्स भी तालिबान के कानून से नाराज !

“मैं देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस ईश्वर की शपथ लेता हूं…”

देवेन्द्र फड़णवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने छठी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच राज्य में एक बार फिर गठबंधन सरकार बन गई है और देवेंद्र फड़नवीस राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें