27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाUttar Pradesh: अगले 6 महीने तक प्रदेश में हड़ताल और प्रदर्शन पर...

Uttar Pradesh: अगले 6 महीने तक प्रदेश में हड़ताल और प्रदर्शन पर रोक, ESMA के तहत आदेश जारी!

ESMA के तहत उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित किसी भी विभाग, निगम या सार्वजनिक उपक्रम में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और हड़ताल पर रोक लगा दी है, जिसके अनुसार प्रदेश में अगले 6 महीनें तक कोई हड़ताल नहीं होगी। यह सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया गया है। सरकार के फैसले को 7 दिसंबर से बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के ऐलान से जोड़कर देखा जा रहा है। बिजली विभाग कर्मचारीयों के ऐलान के बाद ही योगी सरकार ने प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव एम. देवराज ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) 1966 की धारा-3 के तहत आदेश जारी किया। ESMA के तहत उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित किसी भी विभाग, निगम या सार्वजनिक उपक्रम में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। बताया जा रहा है की यह फैसला कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारिओं पर भी लागू होगा। आदेश के अनुसार इसे जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है।

यह आदेश सभी सरकारी विभागों और सेवाओं पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। वहीं इसका उल्लंघन करने और किसी भी प्रकार की हड़ताल करने पर कानूनी कारवाई होने की बात कही गई है। बता दें की, बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा 7 दिसंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया था, जिसमें पूर्वांचल और दक्षिणांचल वितरण निगमों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलाने के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें:

दूसरी पत्नी का मर्डर कर नाले में फेंका, बिहार जाकर पढ़ा तीसरा निकाह, 6 बच्चों का बाप है मोहम्मद नसीम!

जीडीपी ग्रोथ रेट में आई सुस्ती सिस्टिमैटिक नहीं, तीसरी तिमाही करेगी भरपाई : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन

बीजापुर: नक्सलियों संग मुठभेड़, तो अंतागढ़ में DRG-BSF ने बंदूक समेत विस्‍फोटक सामग्री की जब्‍त

बिजली विभाग की ओर से कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विभाग की ओर से सरकार को अलर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद अब सरकार ने ESMA लागू करते हुए हड़ताल पर छह महीने की रोक लगा दी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें