28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीति"एकनाथ शिंदे हर 3 महीनें में लेंगे मंत्रिमंडल कामों का जायजा, ख़राब...

“एकनाथ शिंदे हर 3 महीनें में लेंगे मंत्रिमंडल कामों का जायजा, ख़राब परफॉर्मंस वालों को कैबिनेट से हटाया जाएगा”

शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट का बयान। "Eknath Shinde will review the cabinet work every 3 months, those with poor performance will be removed from the cabinet"...

Google News Follow

शनिवार (21 दिसंबर) को महाराष्ट्र में महायुती सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट के ओर से महत्वपूर्ण बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के हिस्से आए मंत्रिपद और विभागों का हर 3 महीनें में जायजा लेकर मंत्रियों का परफॉर्मंस जांचेंगे। इसके साथ जिन मंत्रियों का परफॉर्मंस ख़राब होगा उन्हें मंत्रिपदों से हटाया जाएगा।

बता दें की महायुति के 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें से 19 मंत्री पद भाजपा के पास हैं, 11 मंत्री पद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास हैं और 9 मंत्री पद अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिए गए हैं।

राजस्व मंत्रिपद भाजपा विधायक चंद्रशेखर बावनकुले को दिया गया है। उद्योग विभाग उदय सामंत के पास है। धनंजय मुंडे, जो वर्तमान में विवादों में घिरे हुए हैं, के पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग है, जबकि पंकजा मुंडे को पर्यावरण विभाग दिया गया है। माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग दिया गया है। राधाकृष्ण विखे को जल संसाधन विभाग, हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, चंद्रकात पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, आशीष शेलार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा गिरीश महाजन को शिक्षा विभाग दिया गया है। जल संरक्षण पोर्टफोलियो. नितेश राणे को मत्स्य पालन और बंदरगाह का विभाग दिया गया है।

ऐसा होगा मंत्रिमंडल:

  • देवेंद्र फडणवीस – होम
  • अजित पवार – वित्त
  • एकनाथ शिंदे – शहरी विकास, आवास निर्माण
  • चंद्रशेखर बावनकुले – राजस्व
  • हसन मुश्रीफ – चिकित्सा शिक्षा
  • चंद्रकांत पाटिल – उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्री
  • गणेश नाइक – वन मंत्री
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल – जल संसाधन
  • पंकजा मुंडे – पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन
  • उदय सामंत – उद्योग और मराठी भाषा
  • गुलाबराव पाटिल – जल आपूर्ति
  • दादा भुसे – स्कूल शिक्षा
  • गिरीश महाजन – जल संरक्षण (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास), आपदा प्रबंधन
  • संजय राठौड़ – मृदा एवं जल संरक्षण
  • धनंजय मुंडे – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण
  • मंगल प्रभात लोढ़ा – कौशल विकास, रोजगार, उद्योग एवं अनुसंधान
  • जयकुमार रावल – मार्केटिंग, शिष्टाचार
  • अतुल सावे – ओबीसी विकास, डेयरी विकास, ऊर्जा नवीकरण मंत्रालय
  • अशोक उइके – जनजातीय विकास मंत्रालय
  • आशीष शेलार – सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक
  • शंभूराज देसाई – पर्यटन, खान एवं स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्रालय
  • माणिकराव कोकाटे – कृषि
  • दत्तात्रेय भरणे – खेल एवं अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ मंत्रालय
  • जयकुमार गोरे – ग्रामीण विकास, पंचायत राज
  • नरहरि जिरवाल – खाद्य एवं औषधि प्रशासन
  • संजय सावकारे – कपड़ा
  • संजय शिरसाट – सामाजिक न्याय
  • प्रताप सरनाईक – परिवहन
  • भारत गोगावले – रोजगार गारंटी, फल उत्पादन
  • मकरंद पाटिल – राहत एवं पुनर्वास
  • नितेश राणे – मत्स्य पालन और बंदरगाह
  • आकाश फुंडकर – कार्यकर्ता
  • बाबासाहेब पाटिल – सहयोग
  • प्रकाश अबितकर – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • राज्य मंत्री
  • माधुरी मिसाल – सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय
  • आशीष जायसवाल – वित्त एवं योजना, विधि एवं न्याय
  • मेघना बोर्डिकर – लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, जलापूर्ति
  • इंद्रनील नाइक – उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं पर्यटन
  • योगेश कदम – गृह राज्य शहर
  • पंकज भोयर – आवास

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर!, उपमुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा ऐलान!

कुवैत दौरा: पीएम मोदी ने कहा, कौशल के क्षेत्र में दुनिया की राजधानी बनने की ​रखता ​है क्षमता​ भारत ! ​

Maharashtra: खातों के आवंटन पर सवाल पूछने पर अजित पवार भड़क उठे!

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है की कुछ लोग इस मंत्रिमंडल विस्तार से खुश है, तो कुछ लोग नाराज है। उन्होंने कहा है कि हम आचारसंहिता के कारण रुके कामों पर पहले फोकस कर रहें है। वहीं शिवसेना के नेता सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हर 3 महीनों में मंत्रियों के कामों का जायज़ा लेंगे, इसी के साथ जो मंत्री असफल होंगे उन्हें हटाया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें