27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाअंनसारुल्ला बांग्ला टीम का एक और आतंकी गिरफ्तार, आरएसएस नेताओं की हत्या...

अंनसारुल्ला बांग्ला टीम का एक और आतंकी गिरफ्तार, आरएसएस नेताओं की हत्या की थी साजिश!

Google News Follow

असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी क्षेत्र में एक जिहादी को गिरफ्तार किया है। इस हालिया गिरफ्तारी के साथ, गिरफ्तारियों की कुल संख्या 14 तक पहुँच गई है। अधिकारियों ने 21 जनवरी को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान असम के धुबरी जिले के बिलासीपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिनामारी गाँव के 31 वर्षीय अजीबर रहमान के रूप में हुई है।

इससे पहले एसटीएफ ने प्रतिबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध रखने के आरोप में “मोस्ट वांटेड” जहीर अली को पकड़ा गया था। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम बांग्लादेश में स्थित एक इस्लामी समूह है जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से जुड़ा है। साथ ही आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के के अनुसार, अब तक की जांच से पता चला है कि पकड़े गए आरोपी की गतिविधियों की योजना देश की सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने के इरादे से चरमपंथी संगठनों की परिचालन क्षमताओं को समर्थन और बढ़ाने के लिए बनाई गई थी।

उन्होंने कहा, “कट्टरपंथियों के खिलाफ मामले की जांच के दौरान, एसटीएफ ने अब तक 14 जिहादियों या इस्लामी चरमपंथियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। वे एबीटी प्रमुख जसीमुद्दीन रहमानी के करीबी सहयोगी फरहान इसराक के निर्देशन में काम कर रहे थे।” एसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) पार्थ सारथी महंत ने बताया , “खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर, हमने पिछले महीने ऑपरेशन शुरू किया था, और एक मामला भी दर्ज किया गया था। इसके तहत, हमने कई संदिग्ध जिहादियों (इस्लामी चरमपंथियों) को गिरफ्तार किया है।”

यह भी पढ़ें:
15 साल पहले भारत में घुसपैठ, 5 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार!

भारत को सिलिकॉन क्षेत्र में आत्मनिर्भता दिलाने आएगी H2 Earth, चीन को रोकने का सपना !

Delhi Election: ​चुनाव​ आयोग ने जारी की उम्मीदवा​रों के खर्च पर अधिकतम राशि मूल्य की सूची!

उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, उन्होंने बताया कि गिरफ़्तारियों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, गोला-बारूद और कई अन्य सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया, “हमने अपने अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें