29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिसीएम योगी ने दिया 1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर

सीएम योगी ने दिया 1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर

Google News Follow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 1 मई से होने वाले टीकाकरण के लिए एक करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को दिया गया है. इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा डोज उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है.आपको याद होगा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेशवासियों का निःशुल्क टीकाकरण 1 मई से शुरू होने जा रहा है. इस वृहद टीकाकरण अभियान के संबंध में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं.इस बीच उत्तर प्रदेश से थोड़ी राहत भरी खबर आई है कि रविवार को पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कल यह संख्या 38 हजार 55 थी. यानी शनिवार के मुकाबले रविवार को संक्रमण के तकरीबन ढाई हजार केस कम आए. इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या शनिवार के मुकाबले ज्यादा है. रविवार को कुल 25 हजार 633 मरीजों ने कोरोना को पराजित किया है, जबकि शनिवार को 23 बजार 231 मरीज स्वस्थ हुए थे. स्पष्ट है कि संक्रमण दर नीचे आ रही है जबकि रिकवरी बढ़ रही है. प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें