भाजपा नेता किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। किरीट सोमैया ने 31 जनवरी 2024 को बांग्लादेशी-रोहिंग्या जन्म प्रमाण पत्र घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इन आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने यह जानकारी दी।
इस मामले में पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में सैयद साजिद, शबाना बानो और नजमा बानो को गिरफ्तार किया है। तीनों पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। अदालत ने आरोपी को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र मालेगांव में 3,977 बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर लिए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की थी। उनकी शिकायत के आधार पर तहसीलदार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कारवाई की गई।
यह भी पढ़ें:
एमएलसी चुनाव: तेलंगाना कांग्रेस में सियासी भूचाल? चुनाव से पहले 10 विधायकों ने की बैठक!
इसी बीच देश और राज्य में घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आई हैं। भारत में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश की जांच चल रही है। पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।