28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाभारत-बांग्लादेश​: यूनुस सरकार ने बनाया एस जयशंकर से बातचीत का प्लान​, खत्म...

भारत-बांग्लादेश​: यूनुस सरकार ने बनाया एस जयशंकर से बातचीत का प्लान​, खत्म होगी तल्खी !

8वां हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी 2025) 16-17 फरवरी को मस्कट में होने वाला है​|इसी बीच विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं​|​

Google News Follow
ओमान की राजधानी मस्कट में ​अगले सप्ताह आयोजित होने वाले हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान ​बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं​|​ बांग्लादेश इस बैठक का उपयोग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और तनाव को रोकने के उद्देश्य से एक संदेश देने के लिए कर सकता है​|​

बता दें कि यदि​ तौहीद हुसैन और एस जयशंकर के बीच नियोजित बैठक होती है, तो यह पांच महीनों में उनकी दूसरी वार्ता होगी​|​ वही, 8वां हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी 2025) 16-17 फरवरी को मस्कट में होने वाला है​|​पिछले महीने भारतीय विदेश मंत्री ने बांग्लादेश के विदेश सलाहकार को सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया था​|​ ​

​गौरतलब है कि न्यूयॉर्क वार्ता के बाद पिछले साल दिसंबर में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका का दौरा किया था| अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीम उद्दीन से मुलाकात की थी|
तौहीद हुसैन और एस जयशंकर की पहली मुलाकात पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में हुई थी​|​ बांग्लादेश में छात्रों और जनता के बड़े पैमाने पर विद्रोह के कारण 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार गिर गई थी​|​ इस बदले हुए संदर्भ में न्यूयॉर्क में उनकी चर्चा आपसी हितों के मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी​|​
​
बता दें कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से शेख हसीना भी भारत में हैं​|​ इस वजह से भी दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं​|​ बांग्लादेश कई बार उन्हें भेजने की मांग कर चुका है​|​  इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस, विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन और सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मान से भी मुलाकात की थी​|​ उस समय दोनों देश संबंधों को सामान्य बनाने और अगस्त के बाद के तनाव को कम करने के लिए चर्चा कर रहे थे​|​
​यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: राज ठाकरे ​और​ ​सीएम​ देवेंद्र फड​न​वीस ​की​ मुलाकात से सियासी हलचल तेज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें