29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाविदेशी फंडिंग मामले में अखिलेश की एंट्री भाजपा पर लगा रहें आरोप

विदेशी फंडिंग मामले में अखिलेश की एंट्री भाजपा पर लगा रहें आरोप

Google News Follow

USAID के जरिए चुनाव के दौरान फंडिंग पर डोनाल्ड ट्रंप के खुलासे के बाद विदेश से फंडिंग लेकर भारत के विरुद्ध चुनाव लड़ने वालों के ख़िलाफ़ मुद्दा बन चुका है, वहीं कांग्रेस अपना पल्ला झाड़कर भाजपा पर आरोप लगा रही है। वही दो राष्ट्रिय पार्टियों के विवाद में अब अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं।

अखिलेश यादव ने एक्स अकाउंट से डोनाल्ड ट्रम्प का वीडिओ पोस्ट कर कहा है, “जनता पूछ रही है कि बीजेपी ट्रिलियन-ट्रिलियन डॉलर का जो राग अलाप रही है, उसमें अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलर भी जुड़ा है क्या? जनता ये भी पूछ रही है कि कहीं डबल इंजन में एक इंजन विदेशी तो नहीं है?”

बता दें की भाजपा ने साफ़ तौर पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए भारत में USAID की फंडिंग का इस्तेमाल हुआ। भाजपा ने ये आरोप कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाए है, भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया कि USAID की फंडिंग का इस्तेमाल भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव से पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी, कई पत्रकारों और संगठनों ने इस बात का उठाया कि विदे​शी शक्तियां भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करती हैं ताकि देश के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को हटाया जा सके।”

यह भी पढ़ें:

‘मन की बात’: प्रधानमंत्री मोदी का मोटापे की ओर इशारा

हाई वोल्टेज मुकाबला! क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज़, भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

Tesla Car Cost: भारत में टेस्ला की कार की कीमत कितनी होगी? आयात शुल्क पर कितना पड़ेगा असर?

गौरव भाटिया ने दावा किया है कि विपक्ष के नेता हमारे देश के लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं, वह पीएम मोदी को “बर्दाश्त” नहीं कर सकते। उन्होंने ने कहा “यह चिंताजनक है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जिन्होंने हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत के संविधान के तहत शपथ ली है, भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और भारत विरोधी ताकतों को हमारे देश की विशुद्ध चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए उकसाने का काम कर रहे हैं। वो पीएम मोदी को हराने के लिए विदेशी ताकतों का समर्थन ले रहे हैं।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें