29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाबिहार बजट 2025-26: पिछड़ेपन से समृद्धि की ओर ले जाना है-सम्राट चौधरी!

बिहार बजट 2025-26: पिछड़ेपन से समृद्धि की ओर ले जाना है-सम्राट चौधरी!

"जिनके माता-पिता ने बिहार को बदहाल स्थिति में पहुंचाया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसी बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।"

Google News Follow

बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों महिलाओं, किसानों, छात्रों और युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को पिछड़ेपन से समृद्धि की ओर ले जाना उनका मुख्य लक्ष्य है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बजट की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “जिनके माता-पिता ने बिहार को बदहाल स्थिति में पहुंचाया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसी बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।”

मुख्यमंत्री द्वारा बजट की सराहना किए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार उनके लिए पिता समान हैं और हमेशा मार्गदर्शन व आशीर्वाद देते आए हैं।

इससे पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्राट चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का है। बजट में निजी निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 534 प्रखंडों में से 358 में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। ऐसे सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से सरकारी या निजी डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, निजी क्षेत्र की भागीदारी से राज्य में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, और बड़े अनुमंडलों में अतिरिक्त रेफरल अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बजट में की गई अन्य प्रमुख घोषणाओं का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: फिर उठी पूर्ण राज्य की मांग, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने की मनमोहन सिंग की तारीफ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें