28 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र : धनंजय मुंडे ने पद से दिया इस्तीफा, ​सीएम​ फड​न​वीस ने...

महाराष्ट्र : धनंजय मुंडे ने पद से दिया इस्तीफा, ​सीएम​ फड​न​वीस ने किया मंजूर​!

फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। इससे पहले भी मुंडे पर कई आरोप लग चुके हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंजूर कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से कहा कि धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया है।
धनंजय मुंडे ने यह कदम अपने करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीआईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोपपत्र और देशमुख हत्या मामले पर चर्चा हुई।

धनंजय मुंडे एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता हैं। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में उनके सहयोगी का नाम आने के बाद उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था।

सोमवार रात मुख्यमंत्री फडणवीस ने एनसीपी नेताओं के साथ बैठक की थी और खुद अजित पवार के आवास पर भी गए थे। जानकारी के अनुसार, इसी बैठक में फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। इससे पहले भी मुंडे पर कई आरोप लग चुके हैं।

धनंजय मुंडे परली विधानसभा से विधायक हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे के भाई पंडित अन्ना मुंडे के बेटे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा पर नजर डालें तो 2014 में उन्हें पंकजा मुंडे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2019 में उन्होंने पंकजा मुंडे को हराकर जीत हासिल की थी।

​यह भी पढ़ें-

यूपी विधानसभा: कुलपतियों की नियुक्ति का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने किया वॉकआउट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें