29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बोला हमला,कहा, विपासना नहीं, व‍िलास‍िता...

दिल्ली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बोला हमला,कहा, विपासना नहीं, व‍िलास‍िता के ल‍िए गए हैं पंजाब!

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, उन्हें ऐशो-आराम और अय्याशी की जो आदत पड़ गई है, उसके बिना उनका गुजारा नहीं होगा।

Google News Follow
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के संग विपासना सेंटर जाने पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल विपासना नहीं, बल्कि व‍िलास‍िता के ल‍िए गए हैं। भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “केजरीवाल पंजाब क्यों गए हैं, यह सभी को पता है। दिल्ली का चुनाव हारने के बाद वो पंजाब में अपने लिए एक सीट ढूंढ रहे हैं। क्योंकि उन्हें ऐशो-आराम और अय्याशी की जो आदत पड़ गई है, उसके बिना उनका गुजारा नहीं होगा। इसलिए विपासना एक बहाना है। पंजाब में विपासना नहीं, बल्कि विलासिता और ऐश्वर्य है।”

सचदेवा ने आगे कहा, “जिस आम आदमी पार्टी के आम आदमी होने का वो दावा करते थे, वो बिना किसी पद पर रहते हुए वीआईपी कल्चर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सभी समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चरित्र कैसा होता जा रहा है। पंजाब में जो उठा-पटक हो रही है, वो इस उपासना का बहुत बड़ा कारण है। अगर अरविंद केजरीवाल को विपासना करनी है, तो अपने कर्मों, चोरी और लूट के लिए करें, ये बेहतर होगा।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए पंजाब के होशियारपुर में हैं। भाजपा इस पर हमलावर है। इससे पहले दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद अपना असली रंग दिखा दिया है।

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए होशियारपुर गए, लेकिन उनके काफिले का नजारा देखने वाला था। उनके काफिले में 50 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें से दो-दो करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर शामिल थीं।

इसके अलावा 100 से अधिक पुलिस कमांडो उनके साथ थे। यही नहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं और वह कहते हैं कि शांति लेने के लिए वहां गए हैं। मैं पूछता हूं कि यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपये उड़ाए जा रहे हैं।”
 
यह भी पढ़ें-

झारखंड: विभागों में करोड़ के भ्रष्टाचार को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही सरकार को घेरा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें