27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाचंडीगढ़: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, हॉलीवूड में एक्टिंग कर चुकी...

चंडीगढ़: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, हॉलीवूड में एक्टिंग कर चुकी है पीड़िता!

Google News Follow

हॉलीवुड में काम कर चुकी अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत अभिनेत्री द्वारा शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते ही आरोपी फरार हो गया। हालांकि तलाश के बाद उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा दिया।

55 वर्षीय हॉलीवुड में काम कर चुकी अभिनेत्री मुंबई की रहने वाली हैं। उसने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों, टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। वह एक ट्रांसजेंडर महिला है।

जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई। उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। खुद को सहायक निर्देशक बताने वाले आरोपी ने जनवरी में पीड़िता से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अभिनेत्री ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें:

होली पर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय, शासन को लेना चाहिए फैसला : बृजलाल

रमजान और होली शांति से मनाएं, कानून अपने हाथ में न लें: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

हालांकि, जब पीड़िता ने बाद में संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच तनाव पैदा हो गया और आरोपी ने उसका घर छोड़ दिया। जब उसने बाद में शादी के बारे में पूछा, तो आरोपी ने टालना शुरू कर दिया। महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंची। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें